ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए किया पनौती शब्द का प्रयोग, बीजेपी ने कहा...माफी मांगे कांग्रेस सांसद

DESK: जब से आईसीसी वर्ल्ड कप में इंडिया की हार हुई है तब से सोशल मीडिया पर पनौती शब्द की चर्चा इन दिनों खूब होने लगी है। इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गयी है। दरअसल राजस्

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए किया पनौती शब्द का प्रयोग, बीजेपी ने कहा...माफी मांगे कांग्रेस सांसद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: जब से आईसीसी वर्ल्ड कप में इंडिया की हार हुई है तब से सोशल मीडिया पर पनौती शब्द की चर्चा इन दिनों खूब होने लगी है। इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गयी है। दरअसल राजस्थान के जालौर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पनौती शब्द का प्रयोग किया जिसके बाद से भाजपा राहुल गांधी के इस बयान को लेकर हमलावर हो गयी है। 


राजस्थान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अच्छा भला वहां पर हमारे लड़के मैच खेल रहे थे वे वर्ल्ड कप जीत जाते लेकिन वहां जाकर पनौती ने मैच हरवा दिया। टीवी वाले यह नहीं कहेंगे लेकिन जनता जानती है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पनौती कहकर संबोधित किया। राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा ने तीखा प्रहार किया है। 


भाजपा के सांसद रविशंकर प्रसाद ने इस बयान को लेकर राहुल गांधी को माफी मांगने को कहा है। यह भी कहा है कि वे जिस तरह का भाषा का उपयोग देश के प्रधानमंत्री के लिए कर रहे हैं वह अशोभनीय है कही से उचित नहीं है। यदि राहुल गांधी ने अपने इस बयान को लेकर माफी नहीं मांगी तो भाजपा देशभर में इसे मुद्दा बनाएंगी। बता दें कि जब से ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वर्ल्ड कप पर जीत हासिल की तब से ही यह शब्द पनौती सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। भारत के मैच हारने के बाद यह शब्द और अधिक ट्रेंड कर रहा है। इसी शब्द का उपयोग अब राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए किया है।


वही आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इंडिया की हार को लेकर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा की प्रधानमंत्री का वहां जाना ही अपशगुन था। पीएम मोदी के चरण पड़ते ही इंडिया की हार हो गयी। भारत फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हार गई और ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप पर कब्जा कर लिया। 


हालांकि नीतीश के मंत्री ने यह भी कहा कि ये तो खेल है और खेल में तो हार और जीत होते रहता है। लेकिन जब जीत का श्रेय पीएम मोदी लेते हैं तो हार का भी श्रेय उनको लेना चाहिए। वही केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि महंगाई ने हर लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। भाजपा की जीत से देश के नौजवानों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं की हार हुई है। सरसो का तेल, पेट्रोल और रसोई गैस का दाम मोदी जी की सरकार में बढ़ा है।