ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

‘भारत में EVM एक ब्लैक बॉक्स : किसी को जांच की अनुमति नहीं’ : राहुल गांधी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर फिर उठाए सवाल

DELHI : लोकसभा चुनाव के बाद देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार का गठन हो चुका है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बा

‘भारत में EVM एक ब्लैक बॉक्स : किसी को जांच की अनुमति नहीं’ : राहुल गांधी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर फिर उठाए सवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : लोकसभा चुनाव के बाद देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार का गठन हो चुका है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठा दिया है।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के एक मामले का जिक्र करते हुए ईवीएम को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है, 'भारत में ईवीएम एक "ब्लैक बॉक्स" है और किसी को भी उसकी जांच करने की अनुमति नहीं है। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। जब संस्थानों में जवाबदेही की कमी हो जाती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बनकर रह जाता है और धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है’।


राहुल गांधी द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाने के बाद कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं और कहा कि, ‘आखिर एनडीए के कैंडिडेट के रिश्तेदार का मोबाइल ईवीएम से क्यों जुड़ा था? जहां वोटों की गिनती हो रही थी, वहां मोबाइल फोन कैसे पहुंच गया? सवाल कई हैं जो संशय पैदा करते हैं। चुनाव आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए’।


बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के वनराई पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी मंगेश पंडिलकर, महज 48 वोट से जीतने वाले शिवसेना उम्मीदवार रविंद्र वायकर का रिश्तेदार है। जो ईवीएम से जुड़ा एक फोन इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल 4 जून को ईवीएम को अनलॉक करने वाले ओटीपी को जेनरेट करने के लिए किया गया था। इसी मामले को आधार बनाते हुए कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं।