ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी ने कहा कि देश का शिक्षा तंत्र ढह चुका है। उन्होंने छात्रों की मांगों पर सरकारों से संवाद और सुधारात्मक कार्रवाई की अपील की।

झारखंड न्यूज
एजुकेशन सिस्टम बदले सरकार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

RANCHI:झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश का शिक्षा तंत्र (एजुकेशन सिस्टम) ढह चुका है और छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक सुधार किए जाने चाहिए।


25 जुलाई से जारी है आंदोलन

झारखंड में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थी 25 जुलाई से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन की शुरुआत 14वीं JPSC संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं के आरोपों से हुई थी, लेकिन बाद में इसका दायरा JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं तक फैल गया।


छात्रों की प्रमुख मांगें

आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, परीक्षा संचालन और चयन प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से विवाद सामने आते रहे हैं, लेकिन दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उ

नकी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

(1) 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को रद्द किया जाए।

(2) CBI या राज्य से बाहर के सेवानिवृत्त हाईकोर्ट न्यायाधीशों की समिति से जांच कराई जाए।

(3) JPSC और JSSC में संस्थागत सुधार किए जाएं।

(4) भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए।

(5) दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।


बाबूलाल मरांडी ने लगाए गंभीर आरोप

आंदोलन के बीच झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि JPSC परीक्षा में सफलता दिलाने के नाम पर कथित तौर पर रिश्वत का एक “रेट चार्ट” चल रहा है, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा के लिए 5 लाख रुपये, मुख्य परीक्षा के लिए 25 लाख रुपये और इंटरव्यू के लिए 10 लाख रुपये तक की मांग की जाती है। हालांकि, राज्य सरकार ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान कई गिरफ्तारियां हुई हैं, पूर्व JPSC अध्यक्ष एल. खियांग्ते से पूछताछ की गई है और विवाद बढ़ने के बाद मुख्य परीक्षा भी फिलहाल स्थगित कर दी गई है।


कांग्रेस के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी ने कहा, “देश में हो रहे छात्र आंदोलन शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ हैं। मैंने देहरादून और इलाहाबाद में भी कहा है कि हमारा एजुकेशन सिस्टम ढह गया है। यह बहुत महंगा और दबाव पैदा करने वाला तंत्र बन चुका है। चाहे कांग्रेस की सरकार हो, केंद्र सरकार हो या झारखंड सरकार, हर सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।”


खरगे बोले- कांग्रेस छात्रों के साथ

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन पर पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, “झारखंड हो, पंजाब हो, दिल्ली हो या देश का कोई भी हिस्सा, हम और राहुल गांधी छात्रों के साथ हैं। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे।”