ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: राहुल गांधी पहुचें बिहार, राजधानी पटना में बिताएंगे 6 घंटे; विधानसभा चुनाव को लेकर देंगे ख़ास टिप्स

Bihar Politics: राहुल गांधी एक दिन के दौरे पर बिहार आए हैं जिसमें वे कई कार्यक्रमों में भाग लेने वाले हैं। सियासी हलके में राहुल गांधी के बिहार दौरे ....

Bihar Politics
राहुल गांधी
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Politics : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को बिहार आए हैं। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के तरफ से राहुल के पटना आने पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। राहुल गांधी एक दिन के दौरे पर पटना आए हैं। जिसमें वे कई कार्यक्रमों में भाग लेने वाले हैं। सियासी हलके में राहुल गांधी के बिहार दौरे को विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, राहुल पटना में लगभग 6 घंटे रहेंगे। अब से थोड़ी देर बाद राहुल बापू सभागार जाएंगे। यहां विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद करेंगे। बापू सभागार में वे दो घंटे रहेंगे। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सदाकत आश्रम में भी वे करीब दो घंटे रहेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद उनकी यह पहली बिहार यात्रा है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि सदाकत आश्रम में नवनिर्मित इंदिरा भवन का उद्घाटन कर कर्मियों को चाबी सौपेंगे।


मालूम हो कि, राहुल गांधी का बिहार आगमन ऐसे समय मे हो रहा है जब महागठबंधन में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर रस्साकशी चल रही है। कांग्रेस की ओर से आगामी चुनाव को लेकर कम से कम 70 सीटों की मांग की जा रही है। उधर राजद 150 से कम सीट लेने को तैयार नहीं है। लालू यादव की पार्टी आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बयानबाजी भी शुरू हो गयी है


इधर,  सदाकत आश्रम में राहुल गांधी जब कार्यकर्ताओं के साथ 2 घंटे बिताएंगे उस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के स्टैंड पर चर्चा होगी। राहुल गांधी अपने नेताओं को चुनाव को लेकर गाइड करेंगे और ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत के लिए टिप्स देंगे।ऐसे में देखना है कि आज के बाद राजनीति किस कदर तेज होती है।