ब्रेकिंग
आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस✦CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस✦CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात

‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार जाएगी।

CJP Protest Delhi
Mukesh Srivastava
4 मिनट

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से कांग्रेस ने भले ही प्रत्यक्ष दूरी बनाए रखी हो, लेकिन पार्टी के नेताओं के बयानों से इस मुद्दे पर समर्थन के संकेत मिल रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ज्ञानेश कुमार जाएंगे। यह सरकार जाएगी। फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत।”



दरअसल, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पिछले तीन दिनों से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि, शनिवार को राहुल गांधी चेन्नई में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।



कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी को किले में तब्दील कर दिया गया है और हर तरफ हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। रमेश ने आरोप लगाया कि संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत मिले मताधिकार को सुनियोजित तरीके से छीनने की कोशिशों को लेकर चिंतित युवाओं के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की जोड़ी घबराई हुई है।



उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति और उनके कार्यकाल को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। रमेश के मुताबिक, ऐसे पुख्ता सबूत हैं कि ज्ञानेश कुमार ने अपनी नियुक्ति के समय सरकार के निर्देशों का पालन किया। उन्होंने दिसंबर 2023 में विपक्ष के 145 सांसदों के निलंबन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त को कानूनी संरक्षण देने वाले कानून को संसद से पारित कराए जाने का भी जिक्र किया।



जयराम रमेश ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सामने कथित तौर पर गलत जानकारी देने के आरोपों के बीच उनका इस्तीफा अब नैतिक अनिवार्यता बन गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद को दोबारा मजबूत करना जरूरी है, ताकि लोगों, खासकर युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके।



कांग्रेस महासचिव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को रोकने की भी मांग की। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया के जरिए अब तक करीब 14 करोड़ भारतीयों को उनके मताधिकार से वंचित किया जा चुका है। रमेश ने कहा कि चुनावी व्यवस्था में जनता का भरोसा बहाल करने के लिए SIR को रद्द करना जरूरी है।



CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिए जाने की खबरें सामने आई हैं। वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के साथ आशुतोष रांका और सौरव दास को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से हिरासत में लिया गया। पार्टी ने पुलिस की इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए तीनों नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की है।इस पूरे घटनाक्रम के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, SIR प्रक्रिया और चुनावी व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता