ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

Bihar Politics: राहुल गांधी के बिहार दौरे की तैयारी हुई तेज, कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक

Bihar Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार आगमन को लेकर प्रभारी मोहन प्रकाश और अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने सोमवार को पार्टी की अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में कांग्रेस के सभी सांसद, विधायक और जिलाध्यक्षों को बुलाया गया है.

Bihar Politics
सोमवार को कांग्रेस की बैठक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बिहार आगमन की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में अहम बैठक करेंगे जिसमें पूर्व अध्यक्ष, सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों की बैठक निर्धारित है। वहीं जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।


प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश का बिहार आगमन हो चुका है और उसके बाद वें प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ सबसे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों के साथ अहम बैठक करेंगे जिसमें राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत संभावित है। 


वहीं दूसरी बैठक सभी जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जाएगी। चुनावी वर्ष में बिहार में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा काफी अहम है और इसको लेकर सभी कार्यकर्ता अपने स्तर से तैयारियों में जुट गए हैं। बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के समन्वय में यह कार्यक्रम सफल हो इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस में आने वाले कुछ दिनों तक लगातार अहम बैठक प्रस्तावित हैं।