ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

Bihar Politics: पटना पहुंचते ही राहुल और तेजस्वी में हुई मुलाकात, सियासी अटकलों पर लगेगा विराम; तैयार होगी नई रणनीति

Bihar Politics:

Bihar Politics:
राहुल -तेजस्वी में हुई मुलाकात
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर 18 जनवरी का दिन महागठबंधन के लिए काफी अहम होने वाला है। 18 जनवरी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद एक दिवसीय बिहार दौरे पर है। वहीं, दूसरी ओर पटना में आरजेडी की अहम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है। ऐसे में पटना आने के बाद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव में मुलाकात हुई है। इसके बाद अब चर्चा यह है कि दोनों में क्या बातचीत हुई है? 


दरअसल, नए साल में राहुल गांधी का यह पहला बिहार दौरा है। खासकर लोकसभा चुनाव के बाद वह पहली बार बिहार आए हैं। इसको लेकर कांग्रेस में जबरदस्त हुई है।  राहुल गांधी पटना के बापू सभागार में आम नागरिकों के साथ संवाद करेंगे और यह कार्यक्रम तकरीबन 2 घंटे तक चलेगा। इस कार्यक्रम से पहले राहुल पटना के होटल मौर्य पहचें। जहां आज राजद के तरफ से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है। ऐसे में इस बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव मौजूद थे। लिहाजा दोनों नेताओं की औपचारिक मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के एक दूसरे का हाल-चाल पूछा और फिर दोनों अपने -अपने कार्यक्रम के लिए निकल गए।


मालूम हो कि, राहुल गांधी और राजद परिवार के बीच में कई मौकों पर मधुर संबंध देखने को मिले हैं। 23 जून 2023 को पटना में महागठबंधन की पहली बैठक हुई थी। नीतीश कुमार के बुलावे पर अनके विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए थे। इसी बैठक के बाद प्रेस वार्ता में राहुल को शादी करने का ऑफर किया था। यहां तक कि वे बारात में जाने की भी बात कही थी। 2 सितंबर 2023 को राहुल के साथ मीसा भारती के आवास पर चंपारण मटन बनाते दिखे। हालांकि लोकसभा चुनाव परिणाम अनुकूल नहीं होने के बाद इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच आपस में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई। ऐसे में अब आज नेताओं कि मुलाकात हुई है। 


इधर, तेजस्वी यादव का वह बयान भी सुर्खियों में रहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए बना था। तेजस्वी के बयान के बाद बिहार में इंडिया गठबंधन या महागठबंधन के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे। अब इस मुलाकात के बाद इस बात पर भी सियासी अटकलों पर विराम लगता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल अब मीटिंग के बाद की सियासत कैसे तय होती है इस पर भी सबकी नजरें लगी हुई है। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें