ब्रेकिंग
Independence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभगांधी मैदान में पहली बार सम्राट चौधरी फहराएंगे तिरंगा, 1500 जवानों का पहरा; ड्रोन-CCTV से होगी निगरानीBihar weather : 15 अगस्त के जश्न पर मौसम की मार! बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का अलर्ट, पटना में भी बदलेगा मौसमपटना में आज घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर! डाकबंगला से गांधी मैदान तक नो एंट्री, कई रूट बदलेIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभगांधी मैदान में पहली बार सम्राट चौधरी फहराएंगे तिरंगा, 1500 जवानों का पहरा; ड्रोन-CCTV से होगी निगरानीBihar weather : 15 अगस्त के जश्न पर मौसम की मार! बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का अलर्ट, पटना में भी बदलेगा मौसमपटना में आज घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर! डाकबंगला से गांधी मैदान तक नो एंट्री, कई रूट बदले

राहुल गांधी की रैली में नहीं शामिल होंगे नीतीश: I.N.D.I.A. गठबंधन में घमासान बढा

PATNA : नरेंद्र मोदी और भाजपा का मुकाबला करने के लिए बना I.N.D.I.A गठबंधन चुनाव से पहले ही तार-तार होने की कगार पर है. बुधवार को ममता बनर्जी ने एलान कर दिया था कि वो भारत जोड़ो न्य

राहुल गांधी की रैली में नहीं शामिल होंगे नीतीश: I.N.D.I.A. गठबंधन में घमासान बढा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : नरेंद्र मोदी और भाजपा का मुकाबला करने के लिए बना I.N.D.I.A गठबंधन चुनाव से पहले ही तार-तार होने की कगार पर है. बुधवार को ममता बनर्जी ने एलान कर दिया था कि वो भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर बंगाल आ रहे राहुल गांधी की सभा में शामिल नहीं होंगी और ना ही कांग्रेस के साथ सीटों का बंटवारा करेंगी. उसके बाद आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब में कांग्रेस के साथ तालमेल करने से इंकार कर दिया था. अब बिहार से बड़ी खबर आ रही है. सीएम नीतीश कुमार बिहार आ रहे राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं होंगे. 


बता दें कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा 29 जनवरी को पश्चिम बंगाल से होते हुए बिहार के किशनगंज में दाखिल होने वाली है. उनकी यात्रा बिहार के तीन जिलों से गुजरने वाली है. राहुल गांधी किशनगंज जिले में 29 जनवरी को एंटर करेगी, जहां राहुल सभा करेंगे. 30 जनवरी को पूर्णिया में सभा होगी. 31 जनवरी को कटिहार में राहुल गांधी की यात्रा और सभा होगी. कांग्रेस ने दावा किया था कि 30 जनवरी को पूर्णिया मं् होने वाली सभा में शामिल होने की सहमति नीतीश कुमार ने दे दी है. 

नीतीश नहीं जायेंगे

कांग्रेस के इस दावे पर जेडीयू की ओर से कोई सहमति नहीं जतायी गयी है. जेडीयू नेता केसी त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि राहुल गांधी की सभा में शामिल होने का न्योता मिला है लेकिन नीतीश कुमार खुद तय करेंगे कि उसमें शामिल होना है या नहीं. केसी त्यागी ने कहा है कि ये यात्रा कांग्रेस के बजाय I.N.D.I.A के बैनर तले होनी चाहिये थे. 


अब जेडीयू सूत्रों की ओर से खबर मिल रही है कि नीतीश कुमार राहुल गांधी की यात्रा में शामिल नहीं होंगे. नीतीश कुमार ने 30 जनवरी को पटना में अपना एक कार्यक्रम तय कर लिया है. यानि नीतीश उस दिन पूर्णिया नहीं जायेंगे. जेडीयू के एक नेता ने कहा कि हमारी पार्टी के बार-बार मांग करने के बावजूद कांग्रेस जिस तरीके से सीट बंटवारे में अड़ंगा डाल रही है, उससे नीतीश नाराज हैं. लिहाजा नीतीश का राहुल गांधी से दूरी बना कर रखना अस्वाभाविक बात नहीं है.