ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

रघुवंश के इस्तीफे पर बोले ललन सिंह-‘धन पशुओं का सम्मान करती है राजद, जेडीयू में आना चाहें तो स्वागत है’

PATNA: आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव से पहले रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे बड़े नेता का पार्टी से चले जाना जाहिर तौर पर आरजेडी के लिए बड़ा झ

रघुवंश के इस्तीफे पर बोले ललन सिंह-‘धन पशुओं का सम्मान करती है राजद, जेडीयू  में आना चाहें तो स्वागत है’
Abhishek Mishra
2 मिनट

PATNA: आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव से पहले रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे बड़े नेता का पार्टी से चले जाना जाहिर तौर पर आरजेडी के लिए बड़ा झटका है। रघुवंश प्रसाद के इस्तीफे पर जेडीयू सांसद ललन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आयी है। ललन आरजेडी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि रघुवंश बाबू आरजेडी में अकेले चरित्रवान नेता थे। 

राजद में सिर्फ धन पशु का सम्मान होता है। रघुवंश प्रसाद सिद्धंातवादी नेता हैं मैं उनको सलाम करता हूं। उन्होंने भ्रष्टाचारी पार्टी से खुद को अलग किया। ललन सिंह ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह किसी भी दल के लिए एसेट हैं अगर वे जेडीयू में आना चाहते हैं उनका हृदय से स्वागत है। 



आपको बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह दिल्ली एम्स में इलाजरत हैं और वहीं से उन्होंने एक चिट्ठी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लिखी। अपने पत्र में उन्होंने लिखा की जननायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद मैं आपके पीछे खड़े रहा लेकिन अब नहीं। पार्टी नेता, कार्यकर्ता ने मुझे बड़ा स्नेह दिया। क्षमा करें।