ब्रेकिंग
रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति

रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ी, एम्स के ICU में कराया गया भर्ती

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत और खराब हो गई है. जिसके बाद उनको दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया है

रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ी, एम्स के ICU में कराया गया भर्ती
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत और खराब हो गई है. जिसके बाद उनको दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया हैं.

बताया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद को सांस में दिक्कत हो रही थी. इसके साथ ही उनको खांसी हो रही थी. जिसके बाद उनको डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती किया है. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है. डॉक्टर देखरेख कर रहे है. कुछ दिनों पहले ही आरजेडी  के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को भी कोरोना हो गया था. एम्स में इलाज होने के बाद वह ठीक हो गए. लेकिन उन्हें फेफड़े की दूसरी बीमारी के चलते एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया है. 



आरजेडी से नाराज हैं रघुवंश

रघुवंश प्रसाद सिंह आरजेडी से इन दिनों नाराज चल रहे हैं. नाराजगी की शुरूआत रामा सिंह के आरजेडी में एंट्री के चर्चा के साथ ही हो गई थी. रघुवंश प्रसाद सिंह आरेजडी में रामा का विरोध कर रहे हैं. इसके कारण ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इस बीच तेजप्रताप यादव ने बयान दे दिया था कि आरजेडी पार्टी समुद्र है. एक लोटा पानी निकल जाएगा तो कोई अंतर नहीं पड़ता है. जब मामला और तूल पकड़ा तो तेजप्रताप ने सफाई दी और कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह चाचा हैं. वह हमलोगों से नाराज नहीं हैं. नाराजगी के कारण ही रामा सिंह की अब तक आरजेडी में एंट्री नहीं हो पायी है. लालू प्रसाद नहीं चाहते हैं कि रघुवंश प्रसाद पार्टी से नाराज हो.