ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दिया

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी में शामिल होने के बाद नई भूमिका

Raghav Chadha: बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति के पुनर्गठन के बाद 10 सदस्यों को नामित किया गया है।

Raghav Chadha
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Raghav Chadha: हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


राज्यसभा सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार, सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने 20 मई 2026 से प्रभावी रूप से याचिका समिति का पुनर्गठन किया और इसके लिए 10 सदस्यों को नामित किया। इनमें राघव चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीधा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, रंगव्रा नारज़ारी और संदोश कुमार पी शामिल हैं।


इसके साथ ही एक अन्य अधिसूचना में बताया गया कि राज्यसभा के सभापति ने डॉ. मेनका गुरुस्वामी को कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पर संयुक्त समिति के सदस्य के रूप में नामित किया है।


गौरतलब है कि राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के छह अन्य सांसदों के साथ पार्टी छोड़कर 27 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी की राज्यसभा में संख्या घटकर 3 रह गई।


बीजेपी में शामिल होने वाले अन्य सांसदों में संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी शामिल हैं। इसके बाद आप ने राज्यसभा के सभापति से इन सांसदों को बर्खास्त करने की मांग भी की थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता