ब्रेकिंग
ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रफ़्तार का कहर : बिजली के खंबे से टकराई स्कोर्पियो, दो की मौत

SIWAN : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से तेज रफ़्तार का शिकार होने से किसी न किसी की मौत नहीं हो रही है

रफ़्तार का कहर : बिजली के खंबे से टकराई स्कोर्पियो, दो की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से तेज रफ़्तार का शिकार होने से किसी न किसी की मौत नहीं हो रही है। हालांकि, इसपर रोकथाम को लेकर सड़क सुरक्षा सप्ताह भी मनाया जाता है।लेकिन, इसके बाद सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के सिवान से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसों में दो की मौत हो गई  है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सिवान में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का बिजली के खंभे से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई है।जबकि अन्य दो लोग भी गंभीर रूप से घायल बताए  जा रहे हैं। यह मामला जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के तिनभेडिया गांव के पास की है। जहां अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से भिड़ गई। 


बताया जा रहा है कि, जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मुर्गियां टोला से स्कोर्पियो पर सवार 4 लोग सिवान शहर में किसी काम से जा रहे थे। वो तीन भेड़िया गांव पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित हो गई और ट्रांसफार्मर वाले बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कोर्पियो के परखच्चे उड़ गए और स्कॉर्पियो सवार दो लोगों की मौत हो गई और साथ के दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। इस घटना में  मृतक की पहचान शाहिल खान और राजा गब्बर खान के रूप में हुई है। यह दोनों मुर्गियां टोला निवासी बताएं जा रहे हैं।


इधर, इस घटना में घायल युवक को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। जहां  घायल दोनों व्यक्तियों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पूरे मामले की जानकारी पुलिस को स्थानीय लोगों द्वारा दी गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची बड़हरिया पुलिस और = घायलो को अस्पताल लेकर गए। वहीं दोनों मृतकों के शव का पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है.घटना के जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।