ब्रेकिंग
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक का दावा- पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, अभिजीत दीपके को इस बात का सता रहा डरपेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर गरम हुए तेजस्वी यादव, डबल इंजन सरकार को जमकर सुनायासम्राट चौधरी ने हरे गमछे वालों को हड़काया ! कहा- AI जेनरेटेड कैमरे को सिर्फ एक बार कहना है- हरे गमछे वाले खोजिए, फिर तो....Bihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरीबिहार में सनसनीखेज वारदात: ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, शव को नमक डालकर किया दफन‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक का दावा- पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, अभिजीत दीपके को इस बात का सता रहा डरपेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर गरम हुए तेजस्वी यादव, डबल इंजन सरकार को जमकर सुनायासम्राट चौधरी ने हरे गमछे वालों को हड़काया ! कहा- AI जेनरेटेड कैमरे को सिर्फ एक बार कहना है- हरे गमछे वाले खोजिए, फिर तो....Bihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरीबिहार में सनसनीखेज वारदात: ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, शव को नमक डालकर किया दफन

राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी से मिली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पद ग्रहण करने के बाद पहली मुलाक़ात

DESK : राष्ट्रपति भवन में आज यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात हुई है। दरअसल, सोमवार को द्रौपदी मुर्मू ने अपने पद की शपथ ग्रहण की थी

राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी से मिली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पद ग्रहण करने के बाद पहली मुलाक़ात
First Bihar
2 मिनट

DESK : राष्ट्रपति भवन में आज यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात हुई है। दरअसल, सोमवार को द्रौपदी मुर्मू ने अपने पद की शपथ ग्रहण की थी, जिसके बाद आज पहली बार पीएम मोदी द्रौपदी मुर्मू से मिले हैं। 



दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को भारत की 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी समाज में खुशी का माहौल देखने को मिला था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण के बाद अपना संबोधन भी दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों की प्रतीक इस पवित्र संसद से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं। आपकी आत्मीयता, आपका विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे। वहीं आज राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाक़ात हुई है। 



आपको बता दें, देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए बीते 18 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसके बाद 21 जुलाई को चुनाव का नतीजा आया था। इस चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात देते हुए द्रौपदी मुर्मू ने शानदार जीत हासिल की थी। 

टैग्स