ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

राजद संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म, RJD नेता ने कहा - पारस और सहनी को लेकर लालू लेंगे अंतिम फैसला

PATNA : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूले को लेकर बातचीत करने के लिए राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राजद ने आज संसदीय दल की बैठक की है। इस बैठक म

राजद संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म, RJD नेता ने कहा - पारस और सहनी को लेकर लालू लेंगे अंतिम फैसला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूले को लेकर बातचीत करने के लिए राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राजद ने आज संसदीय  दल की बैठक की है। इस बैठक में पार्टी के संसदीय बोर्ड के सभी मेंबर शामिल हुए। इस दौरान पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर आगे के सभी फैसले लेने की खातिर लालू यादव को मनोनीत किया है। 


वहीं, इस बैठक में शामिल हुए राजद के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि लालू यादव के तरफ से संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। इसके साथ ही इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि - आगमी चुनाव को लेकर हमलोगों ने लालू यादव को सभी तरफ से निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है। 


इसके आगे उन्होंने सीट बंटवारा को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि -हमलोग समान विचारधारा वाली पार्टी से बातचीत करेंगे और उसके बाद फैसला करेंगे। हमारी पार्टी के तरफ से कैंडिडेट कौन होगा इसका निर्णय लालू यादव लेंगे। इस मामले में हमलोगों ने उन्हें अधिकृत किया है और वह हर चीज़ का ध्यान रखकर ही निर्णय लेंगे। 


उधर, राजद के तमाम नेता से जब पशुपति पारस और मुकेश सहनी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि -  -हमलोग समान विचारधारा वाली पार्टी से बातचीत करेंगे। लेकिन, अभी आज की बैठक में इन दोनों नेताओं के नाम को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। इसके अलावा पार्टी के तरफ से हर उचित निर्णय के लिए लालू यादव अधिकृत हैं। बिहार के अलावा अन्य राज्यों से भी जो प्रस्ताव आ रहा है उस पर फैसला लेने के लिए लालू यादव को अधिकृत किया गया।