ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

प्याज की बढ़ती कीमतों पर तेजस्वी यादव का BJP पर अटैक, कहा- 'देशहित में 100 रु. किलो प्याज खाना चाहिए'

PATNA: बिहार के साथ पूरे देश में प्याज की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं. पटना में प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण नीतीश सरकार स्टॉल लगाकर सस्ते दाम पर लोगों को प्याज मुहैया करा

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार के साथ पूरे देश में प्याज की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं. पटना में प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण नीतीश सरकार स्टॉल लगाकर सस्ते दाम पर लोगों को प्याज मुहैया करा रही है. वहीं प्याज के मुद्दे पर अब पॉलिटिक्स भी खूब हो रही है.


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के साथ बीजेपी पर भी अटैक किया है. तेजस्वी ने तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा है कि क्या देशहित में BJP के लिए 100₹ किलो प्याज़ नहीं खा सकते? दरअसल प्याज की बढ़ती कीमतों के विरोध में आरजेडी विधायकों ने प्याज की माला पहनकर विधानसभा में प्रदर्शन किया था. जिससे संबंधित एक ट्वीट आरजेडी एमएलए शिवचंद्र राम ने किया जिसके जवाब में तेजस्वी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है. 

तेजस्वी ने ट्विटर पर लिखा है कि, 'आप कैसे राष्ट्रवादी हैं जी?

क्या देशहित में BJP के लिए 100₹ किलो प्याज़ नहीं खा सकते?

100₹ किलो प्याज़= मास्टरस्ट्रोक'






टैग्स