ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

‘पुष्पम प्रिया बनेंगी बिहार की सीएम, बिहार की सभी सीटों पर चुनावी तैयारी अंतिम चरण में’

PATNA: पुष्पम प्रिया चैधरी ये वो नाम है जिसने रातोंरात बिहार में तहलका मचा दिया था। दरअसल इसी साल 8 मार्च को प्लुरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चैधरी ने अखबारो

‘पुष्पम प्रिया बनेंगी बिहार की सीएम, बिहार की सभी सीटों पर चुनावी तैयारी अंतिम चरण में’
Abhishek Mishra
2 मिनट

PATNA: पुष्पम प्रिया चैधरी ये वो नाम है जिसने रातोंरात बिहार में तहलका मचा दिया था। दरअसल इसी साल 8 मार्च को प्लुरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चैधरी ने अखबारों में विज्ञापन देकर खुद को बिहार के सीएम पद का दावेदार बताया था। विज्ञापन ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया था। हर कोई यह जानना चाहता था कि पुष्पम प्रिया चैधरी कौन हैं? पुष्पम प्रिया चैधरी लगातार बिहार का दौरा कर रही हैं और कोरोना और बाढ़ जैसी आपदाओं के पीड़ित लोगों से मिल रही हैं।

 आज उनकी पार्टी की ओर से पटना में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस किया गया।आज पार्टी में शामिल हुए पूर्व आईएस अधिकारी अनुपम कुमार सुमन ने कहा कि पुष्पम प्रिया चैधरी की सीएम उम्मीदवारी को लेकर विज्ञापन पहले हीं अखबारों में छप चुका है वे प्लूरल्स पार्टी की सीएम उम्मीदवार हैं। पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है।

 सिर्फ सोशल मीडिया पर हीं नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर भी हमारी तैयारी चल रही है। सभी बूथों पर प्रचार और दूसरी जरूरी तैयारियां अंतिम चरण है। बिहार में नेतृत्व क्षमता दिखाने की जिम्मेवारी हमारे उपर है। अनुपम कुमार सुमन ने कहा कि पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।