ब्रेकिंग
अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया क्राइम कंट्रोल का अजब फॉर्मूला, कहा- पैसे नहीं तो जमीन बेच बंदूक खरीदो, हमारी सरकार बनी तो..

PATNA: बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर विपक्षी दल बीजेपी नीतीश सरकार पर लगातार सवाल उठाती रही है। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ना

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया क्राइम कंट्रोल का अजब फॉर्मूला, कहा- पैसे नहीं तो जमीन बेच बंदूक खरीदो, हमारी सरकार बनी तो..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर विपक्षी दल बीजेपी नीतीश सरकार पर लगातार सवाल उठाती रही है। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि ने राज्य की बिगड़ी विधि व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने नीतीश सरकार को अपराध पर काबू पाने का ऐसा फॉर्मूला बता दिया है जिसको सुनकर हर कोई हैरान है। नागमणि ने कहा है कि अगर बिहार में उनकी सरकार बनी तो बिहार में बंदूक और राइफल का लाइसेंस फ्री कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास पैसे नहीं हैं वे जमीन बेचकर हथियार खरीद लें। 


एक कार्यक्रम के दौरान बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए नागणणि ने कहा कि बिहार में हर दिन हत्याएं हो रही है। खासकर कुशवाहा समाज को टारगेट किया जा रहा है। पिछले साल 50 से अधिक कुशवाहा समाज के नेताओं की हत्या हो चुकी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने कहा है कि बिहार में जिस दिन उनकी सरकार बनी उस दिन से सभी लोग खुद की सुरक्षा करने के लिए सक्षम हो जाएंगे। जिस किसी को भी राइफल या बंदूक के लाइसेंस की इच्छा होगी उन्हें दिया जाएगा।


उन्होंने कहा कि क्राइम को बैलेंस करने के लिए हर किसी के पास हथियार का होना जरूरी है। जिनके पास हथियार होता है उनके घर में झांकने की किसी को हिम्मत नहीं होती है। सरकार और पुलिस पर भरोसा करने से बढ़िया है कि लोग खुद अपनी सुरक्षा के लिए तैयार रहें। अगर पैसे नहीं है तो खेत बेचकर ही सही लेकिन राइफल अवश्य खरीदें। उन्होंने कहा कि यह सुविधा सभी जाति, धर्म और संप्रदाय के लोगों को दी जाएगी। लेकिन, कुशवाहा समाज को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। नागमणि ने इस फॉर्मूले को पूरे देश में लागू करने की वकालत की है।

टैग्स