ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

नीतीश ने नहीं हमको रुपौली की जनता ने विधायक बनाया, बोली बीमा भारती..कुछ भी बोलने से पहले उनको सोचना चाहिए कि वो क्या बोल रहे हैं?

PURNEA: रुपौली विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी कलाधर मंडल के समर्थन में शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे। इस दौरान वे रुपौल

 नीतीश ने नहीं हमको रुपौली की जनता ने विधायक बनाया, बोली बीमा भारती..कुछ भी बोलने से पहले उनको सोचना चाहिए कि वो क्या बोल रहे हैं?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: रुपौली विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी कलाधर मंडल के समर्थन में शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे। इस दौरान वे रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती पर जमकर बरसे थे। कहा था कि बीमा भारती अब फिर से चुनाव लड़ रही है। हम उसको तो राज्य सरकार में मंत्री तक बनाये। उसको कुछ बोलने आता था जी तब भी हम उसको आगे बढाए। इतना हम सबको इज्जत देते रहे। हमको कोई छोड़कर भागता है तो गड़बड़े है ना। 


हमलोगों को तो आप लोग जानते ही हैं। हमारा तो रिश्ता बहुत पुराना है ना भाई। हमलोग तो दो बार अलग हो गये है इस बार भी अलग हो गये तो ठीक नहीं लगा। 1995 से हमारा रिश्ता है। जिन लोगों को हम इज्जत दिया वो भाग गया तो भागने दिजिए। अब फिर से रुपौली उपचुनाव होने वाला है। अब फिर से चुनाव लड़ रही है। राजद के टिकट पर रुपौली विधानसभा चुनाव में खड़ी हुई है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान से गुस्साईं बीमा भारती ने कहा कि हमको नीतीश कुमार नहीं भेजे हैं उसको सोचना चाहिए कि वो क्या बोल रहे है। हमको वो नहीं विधायक बनाए है रुपौली की जनता बनायी है। रुपौली की जनता का समर्थन और प्यार से हम विधायक बने। हमने रुपौली में इतने दिन में बहुत काम किया है। अपने विधानसभा को सजाने संवारने का काम किया है। पहले 2000 में जब हम रुपौली में चुनाव जीते थे तब यहां कोई सड़क भी नहीं था। यहां हमने सड़कों का जाल बिछवाया है।  


बता दें कि रुपौली विधानसभा का उपचुनाव होने वाला है। यहां महागठबंधन और एनडीए के बीच सीधी टक्कर है। एनडीए की ओर से जेडीयू ने कलाधर मंडल को चुनाव के मैदान में उतारा है तो वही महागठबंधन की तरफ से आरजेडी ने प्रत्याशी के तौर पर बीमा भारती को उतारा है। 6 जुलाई को जेडीयू प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रुपौली आए थे तब उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती पर जमकर हमला बोला था। उसी हमले का जवाब आज बीमा भारती ने दिया है। 


आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती ने कहा कि यहां बीमा भारती भारी पड़ रही है इसलिए नीतीश कुमार को अपने प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए कल आना पड़ गया। रूपौली की महान जनता ने पहली बार मुझे विधायक बनाया ना कि नीतीश कुमार ने बनाया। नीतीश कुमार को कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए कि वो क्या बोल रहे हैं।