ब्रेकिंग
बिहार में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; पहचान में जुटी पुलिस2 मिनट का वीडियो बनाइए और जीतिए 3 लाख: श्रावणी मेले पर Influencers के लिए सरकार का खास ऑफर, जानिए कैसे मिलेगा इनामबिहार में घूसखोर GM पर विजिलेंस का शिकंजा, 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; कार्रवाई से हड़कंपNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंबिहार में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; पहचान में जुटी पुलिस2 मिनट का वीडियो बनाइए और जीतिए 3 लाख: श्रावणी मेले पर Influencers के लिए सरकार का खास ऑफर, जानिए कैसे मिलेगा इनामबिहार में घूसखोर GM पर विजिलेंस का शिकंजा, 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; कार्रवाई से हड़कंपNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतें

चाचा को गच्चा देगा भतीजा! BJP प्रभारी से मिले प्रिंस राज, 'कमल' थामेंगे या भाई चिराग के पास लौटेंगे?

PATNA : देश के अंदर अगले महीने लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण की वोटिंग होगी। उससे पहले तमाम राजनीतिक दल खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में अब बिहार एनडीए में अब तक सीट

चाचा को गच्चा देगा भतीजा!  BJP प्रभारी से मिले प्रिंस राज, 'कमल' थामेंगे या भाई चिराग के पास लौटेंगे?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश के अंदर अगले महीने लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण की वोटिंग होगी। उससे पहले तमाम राजनीतिक दल खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में अब बिहार एनडीए में अब तक सीट नहीं मिलने से परेशान समस्तीपुर सांसद ने बड़ा दाव चला है। समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने अब बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की है। 


दरअसल, समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने इस मुलाकात की जानकारी खुद अपने एक्स एकाउंट पर दी है। जिसके बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि बीजेपी प्रिंस राज को चिराग की पार्टी से टिकट दिलाने की कोशिश कर सकती है और वो समस्तीपुर से एलजेपीआर के उम्मीदवार हो सकते हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए प्रिंस राज ने लिखा कि "भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी बिहार प्रदेश आदरणीय श्री विनोद तावड़े जी से सौहार्दपूर्ण माहौल में मुलाकात किए एवं होली रंगोत्सव की बधाई एवं शुभकामना दिये"।  


वहीं, उनकी इस मुलाकात से ये तो साफ हो गया है कि प्रिंस राज इस कोशिश में लगे हैं कि बीजेपी के जरिए उनके बड़े भाई चिराग मान जाएं और उन्हें अपनी पार्टी से टिकट देने के लिए तैयार हो जाएं। हालांकि चिराग पासवान ने पहले ही साफ कर दिया है कि वो किसी भी बागी को टिकट नहीं देंगे। ऐसे में अब देखना जरूरी हो गया है कि क्या तावड़े  आगे चिराग से प्रिंस को लेकर बातचीत करेंगे। 


उधर, आरएलजेपी को एक भी टिकट नहीं मिलने नाराज पशुपति पारस का कोई पता नहीं है कि वो आगे क्या करने वाले हैं, महागठबंधन से भी कोई बात होती नहीं दिख रही है, ऐसे में प्रिंस राज अपने चाचा पारस की लाईन से हट कर बीजेपी से लगातार संपर्क में हैं, ताकि उनका राजनीतिक भविष्य पार लग सके। आपको याद होगा कि बीजेपी द्वारा पांचों टिकट एलजेपीआर को दिए जाने के दो दिन पहले ही प्रिंस ने पोस्ट कर कहा था कि 'हमारी पार्टी रालोजपा, एनडीए का अभिन्न अंग है! माननीय प्रधानमंत्री जी देश के साथ-साथ हमारे भी नेता है और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है'. इसके बाद टिकट नहीं मिलने पर जब पशुपति पारस ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी नारजगी जताई तो उसमें भी प्रिंस राज मौजूद नहीं थे।