ब्रेकिंग
कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज✦थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज✦थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन

पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा

पितृपक्ष मेला 2026 में गयाजी पहुंचे नेताओं और न्यायमूर्ति ने प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना की। विजयपाल सिंह तोमर, स्मिता ठाकरे और शीला खन्ना ने सुविधाओं और आध्यात्मिक अनुभव की जानकारी साझा की।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

GAYAJEE: पितृपक्ष मेला 2026 में पितरों को तर्पण करने के लिए गयाजी पहुंचे नेताओं और जजों ने मेले की प्रशासनिक व्यवस्था की जमकर सराहना की। भाजपा के वरिष्ठ नेता विजयपाल सिंह तोमर, महाराष्ट्र के दिग्गज नेता बालासाहेब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति शीला खन्ना  ने मेले में व्याप्त सुविधाओं और आध्यात्मिक अनुभव की जानकारी साझा की। 


BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर ने पितृपक्ष मेला 2026 के अवसर पर गयाजी में श्रद्धालुओं के लिए की गई प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुव्यवस्थित प्रबंधन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि, ”गयाजी में उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। यहां पूरी व्यवस्था शांति और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है। प्रशासनिक प्रबंधन भी बहुत अच्छा है। गया जी में रोजाना कई लाख श्रद्धालु आ रहे हैं, इसके बावजूद किसी को कोई परेशानी नहीं हो रही है। ऐसी व्यवस्था महाकुंभ में प्रयागराज में देखी थी और अब गया जी में भी उसी तरह की बेहतर व्यवस्था देखने को मिल रही है।”


गयाजी में चल रहे पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने प्रशासन की बेहतर व्यवस्थाओं और सुविधाओं की सराहना की है। तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से बेड की सुविधा वाली विशाल टेंट सिटी बनाई गई है। गया जंक्शन पर भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सहायता और मार्गदर्शन केंद्र सक्रिय किए गए हैं। विष्णुपद मंदिर, फल्गु नदी तट और विभिन्न वेदियों पर साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही पानी की निकासी की व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।


भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाम से बचने के लिए विष्णुपद मंदिर की ओर वाहनों के प्रवेश पर विशेष प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र, नियंत्रण कक्ष और घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।


महाराष्ट्र के दिग्गज नेता बालासाहेब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे ने गयाजी में पिंडदान और तर्पण कर पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना की। उन्होंने कहा कि,”जिस तरह से पूजा-अर्चना हुई है, उससे मुझे पूरा विश्वास है कि पितरों को याद कर उनकी आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए परंपरा एवं संस्कृति के अनुसार सभी जरूरी अनुष्ठान किए गए हैं। गया आने का सौभाग्य शायद ही कभी मिल पाता। मैं परम पूज्य श्री गुरुजी, श्री श्री तुलसी जी महाराज और संतोष आनंद जी के प्रति आभार व्यक्त करती हूं कि इन्हीं की वजह से मुझे गयाजी आने का अवसर मिला।”


वहीं मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति शीला खन्ना ने गयाजी में राज्य सरकार और जिला प्रशासन की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि,”यहां मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और व्यवस्था बहुत अच्छी हैं। जिस गेस्ट हाउस में मुझे ठहराया गया है, वहां भी अच्छी व्यवस्था है। गयाजी आने के बाद लोगों के मन में सांसारिक मोह-माया और ममता से कुछ विरक्ति का भाव पैदा होता है। यहां आकर सात्विक विचार आते हैं और धर्म-कर्म से जुड़ने का अवसर मिलता है।”