ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

झारखंड: गैंगस्टर प्रिंस खान ने BJP नेत्री को धमकाया, वीडियो जारी कर दे दी यह सलाह

DHANBAD: वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर बीजेपी नेत्री रागिनी सिंह को धमकी दी है और राजनीति छोड़ देने की सलाह दे डाली है। प्रिंस खान ने बीजेपी नेत्री को चेतावनी दी

झारखंड: गैंगस्टर प्रिंस खान ने BJP नेत्री को धमकाया, वीडियो जारी कर दे दी यह सलाह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DHANBAD: वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर बीजेपी नेत्री रागिनी सिंह को धमकी दी है और राजनीति छोड़ देने की सलाह दे डाली है। प्रिंस खान ने बीजेपी नेत्री को चेतावनी दी है कि वे राजनीति अपने घर में करें और रक्त नीति में किसी प्रकार की दखल अंदाजी ना करे। प्रिंस खान का यह वीडियो सामने आने के बाद झारखंड के सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है।


दरअसल,बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रागिनी सिंह ने शनिवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और हर्ष सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। रागिनी सिंह ने दोनों पर गैंगस्टर प्रिंस खान और अमन सिंह को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। इसी को लेकर गैंगस्टर प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर बीजेपी नेत्री को चेतावनी दी है। वीडियो में प्रिंस खान ने कहा है कि रागिनी सिंह उसके खिलाफ बयानबाजी न करें, नहीं तो  70 80 का दशक याद दिला दिया जाएगा। प्रिंस ने कहा है कि जिस तरह से रागिनी सिंह के ससुर सूर्यदेव सिंह बैंक मोड़ ओवरब्रिज से छुपकर पार होते थे, उसी तरह इन लोगों को भी पार होना होगा और उन्हें वापस बलिया भेज देंगे।


प्रिंस खान ने कहा है कि हम बदले के लिए लड़ रहे हैं। अब जंग लड़ने के लिए रंगदारी मांग रहे हैं। अमन सिंह का पूर्व विधायक संजीव सिंह ने जिंदगी बर्बाद कर दी है, इसलिए वो धनबाद को डिस्टर्ब कर रहे हैं। प्रिंस खान ने कहा कि उसके और अमन सिंह के बीच किसी तरह का संपर्क नहीं है। प्रिंस ने चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी नेत्री अपनी राजनीति अपने घर में करें और हमारे रक्त नीति में दखल अंदाजी नहीं करें तो अच्छा होगा।

टैग्स