ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्त

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल होंगे स्पीकर प्रेम कुमार, कई देशों की करेंगे यात्रा

Bihar Politics: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार 13 से 18 सितंबर 2026 तक दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार 13 से 18 सितंबर 2026 तक दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (CPA Conference) में भाग लेने के लिए शनिवार को पटना से रवाना होंगे। वे रविवार को नई दिल्ली से केपटाउन के लिए रवाना होंगे। सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के पीठासीन पदाधिकारी संसदीय लोकतंत्र, सुशासन तथा समसामयिक वैश्विक चुनौतियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। 



सम्मेलन के दौरान माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार संसदीय नेतृत्व की भूमिका एवं विशेषकर जलवायु अनुकूलन एवं आपदाओं के प्रति संसदीय स्तर पर लचीलापन बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखेंगे। साथ ही विभिन्न देशों के पीठासीन पदाधिकारियों एवं संसदीय प्रतिनिधियों के साथ संवाद एवं अनुभवों का आदान-प्रदान करेंगे।



केपटाउन सम्मेलन के पश्चात माननीय अध्यक्ष 20 से 24 सितंबर तक सिडनी (ऑस्ट्रेलिया), 24 से 27 सितंबर तक ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) तथा 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान संबंधित देशों की संसदों का भ्रमण, पीठासीन पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात तथा भारतीय समुदाय से संवाद प्रस्तावित है।



विधानसभा अध्यक्ष की इस अंतरराष्ट्रीय यात्रा का उद्देश्य संसदीय लोकतंत्र एवं विधायी कार्यप्रणाली के क्षेत्र में विभिन्न देशों के अनुभवों का आदान-प्रदान, अंतर-संसदीय संबंधों को मजबूत करना तथा वैश्विक चुनौतियों के समाधान में संसदीय संस्थाओं की भूमिका को समझना है। बिहार विधान सभा के प्रभारी सचिव संजय कुमार सिंह अध्यक्ष के सहयोगार्थ इस अंतरराष्ट्रीय दौरे में आधिकारिक रूप से उनके साथ रहेंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता