ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

नीतीश को लाडला बोल मोदी ने BJP के 7 मंत्री बनवाए, कैबिनेट विस्तार पर PK ने कसा तंज, 11 अप्रैल को गांधी मैदान में रैली का किया ऐलान

गांधी मैदान में 11 अप्रैल को बड़ी रैली करने का ऐलान PK ने किया। प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह दावा किया कि गांधी मैदान में होने वाली रैली बिहार की बदहाली के खिलाफ निर्णायक साबित होगी। 2025 के बाद बिहार बदहाल नहीं होगा।

BIHAR
पीके ने किया ऐलान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में कैबिनेट के विस्तार पर चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी ने नीतीश चचा को खाली लाडला क्या कह दिया, बीजेपी के 7 मंत्री बना लिये। एनडीए सरकार के 7 महीने बचे हैं। भाजपाई चाह रहे हैं कि इस दौरान वे जितना लूट सकते हैं लूट ले। 


प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार को 100 करोड़ का मखाना बोर्ड देकर ये लोग वाहवाही लूट रहें हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में बदलाव के लिए जनसुराज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 11 अप्रैल को बड़ी रैली करेगी। प्रशांत किशोर इस रैली से बिहार में अपने जन सुराज पार्टी के चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। जन सुराज पार्टी की स्थापना के बाद पार्टी की यह पहली बड़ी रैली होगी। जिसकी घोषणा पीके ने कर दी है। 


PK ने जनसुराज के कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि जदयू को इस बार एक भी सीट नहीं आना चाहिए वरना नीतीश कुमार कहीं न कहीं लटक जाएंगे। यदि मोदी जी कह दें कि अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे तो नीतीश जी पूरा बिहार बेच देंगे। कहेंगे कि हमको कोई दिक्कत नहीं बस कुर्सी पर बैठा दो। इसलिए सभी संकल्प लीजिए कि इस बार जेडीयू का खाता नहीं खुलने देंगे। पीके ने कहा कि यदि गलती से नीतीश चचा को एक भी सीट आ गई तो चचा कहीं न कहीं लटक ही जाएंगे।


दरअसल आज 27 फरवरी दिन गुरुवार को जन सुराज पार्टी ने पटना के LCT घाट स्थित बिहार सत्याग्रह आश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। इसी दौरान उन्होंने गांधी मैदान में 11 अप्रैल को बड़ी रैली करने का ऐलान किया। प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह दावा किया कि गांधी मैदान में होने वाली रैली बिहार की बदहाली के खिलाफ निर्णायक साबित होगी। 2025 के बाद बिहार बदहाल नहीं होगा।

टैग्स