ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

तेजस्वी के खिलाफ ताल ठोंकेंगे पीके..कहा-नीतीश अब नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री

जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर (पीके) ने साफ कर दिया है कि वे वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना है कि कार्यकर्ताओं ने उन्हें तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ने का सुझाव दिया है।

तेजस्वी के खिलाफ ताल ठोंकेंगे पीके..कहा-नीतीश अब नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics : जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर (पीके) ने साफ कर दिया है कि वे वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना है कि कार्यकर्ताओं ने उन्हें तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ने का सुझाव दिया है। मोतिहारी में जब उनसे पूछा गया कि आपकी पार्टी किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी और आप कहां से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? 


इसपर प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी पार्टी बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। जहां तक मेरा सवाल है, कार्यकर्ताओं ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया है। मैं अगर चुनावी मैदान में उतरा तो राघोपुर से चुनाव लड़ सकता हूं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मेरे नाम का आवेदन राघोपुर से दिया है। वहीं, एक सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि एनडीए ने नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ने का एलान नहीं किया है।


 जिस तरह की बातें बीजेपी वाले कह रहे हैं, उससे साफ है कि नवंबर के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि ना तो प्रधानमंत्री मोदी और ना ही गृहमंत्री अमित शाह ने नीतीश के नाम का एलान किया है। अगर विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलता है तो सीएम का चेहरा बदल जाएगा। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, इतना तय है। प्रशांत किशोर ने दावे के साथ कहा ये पार्टिया क्या सोचती हैं, किस तरह काम करती हैं, सब जानते हैं। आज मैं यहां यह दावा कर के जा रहा हूं कि नीतीश कुमार नवंबर के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता