ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- बिहार को बर्बाद करने वाले आज दिखा रहे 10 लाख नौकरी का झूठा सपना

SARAN: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। तेजस्वी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को बर्बाद करने वाली आरजेडी आज युवाओं को 10

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- बिहार को बर्बाद करने वाले आज दिखा रहे 10 लाख नौकरी का झूठा सपना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। तेजस्वी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को बर्बाद करने वाली आरजेडी आज युवाओं को 10 लाख नौकरी देने का झूठा सपना दिखा रही है। लेकिन यह नहीं बता रही है कि आखिर दस लाख नौकरी वे कब देंगे?


जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि 2 साल पहले तेजस्वी यादव जैसे आदमी ने झूठा वादा किया कि 10 लाख नौकरी दे देंगे। जबकि हम सब को मालूम है कि ये लोग बिहार को बर्बाद करने वाले हैं, ये नौकरी नहीं देंगे। लेकिन उनके झूठे वादे की वजह से आज बिहार में 10 लाख नौकरी की बात हो रही है और आप भी पूछ रहे हैं कि नौकरी का वादा किया था नौकरी कब दोगे? 


उन्होंने कहा कि अब तो राजद के लोग भी यह कह रहे हैं कि हम दस हजार लोगों को सर्टिफिकेट देंगे। अब नेता झूठ बोल रहा है ये सबको मालूम है, लेकिन बात मुद्दे की हो रही है ये जरूरी है। चुनाव में बात होनी चाहिए रोजगार की, फसल के दाम की यदि इन बातों की चर्चा नहीं होगी तो बिहार की स्थिति कैसे सुधरेगी? इसके लिए ही जन सुराज का अभियान चला रहें है की किसी को भी वोट दीजिए, लेकिन वोट देना है शिक्षा पर, रोजगार पर और फसल के सही दाम के नाम पर तभी बिहार की हालत सुधरेगी।