ब्रेकिंग
आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?

‘समर्थन की बात कह दें तो उम्मीदवार वापस ले लूंगा’, नीतीश कुमार को प्रशांत किशोर की बड़ी चुनौती

प्रशांत किशोर ने SIR और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने चुनावी खर्च, जन सुराज और नीरज कुमार विवाद पर भी बयान देते हुए नीतीश कुमार को चुनौती दी।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हैं। एमएलसी चुनाव के बीच जेडीयू में घमासान नहीं थम रहा है। मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में उतर गए हैं। इसी बीच प्रशांत किशोर ने जेडीयू चीफ नीतीश कुमार को बड़ी चुनौती दे दी है।



प्रशांत किशोर ने जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार के बयान पलटवार किया है और कहा है कि नीरज कुमार अपनी औकात से ऊपर उठकर बोलने लगे थे, इसलिए उनका अंत सुनिश्चित कर दिया है। आज फिर दावा करता हूं कि नीतीश कुमार मीडिया के सामने एक मिनट कह दें कि नीरज कुमार हमारे साथ रहे हैं और इन्हें मेरा समर्थन है। मैं अपना उम्मीदवार वापस ले लूंगा।



वहीं SIR पर हो रहे विरोध पर प्रशांत किशोर ने कहा कि 8-10 वर्षों से चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगे हैं। ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होना चाहिए। बिहार में मतदान से दो दिन पहले तक वोट खरीदे गए और चुनाव आयोग मूकदर्शक रहा। जब तक चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी नहीं होगी, विरोध होगा।



पीके ने चुनाव को खर्चीला बनाने के आरोप पर कहा कि प्रशांत किशोर और जन सुराज लोकतंत्र को जिंदा कर रहे हैं। पहले नेता ‘लालू जी का जंगलराज आ जाएगा’ कह जीतते थे, अब सरकार को 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करने पड़े। हमारी वजह से सरकार को थोड़ी मेहनत-पैसा खर्च करना पड़ा। हमने बिहार के लोगों को दिखाया कि आप वोट के लिए 10 हजार रुपये मांगेंगे तो मिलेगा। शिक्षा-रोजगार मांगेंगे तो वो भी मिलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता