ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

वापस आने के बाद प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को बताया पिता समान, लेकिन उठाए कई सवाल

PATNA: जेडीयू से निकाले जाने के बाद पहली बार पटना पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार से मेरा संबंध सिर्फ राजनीतिक नहीं रहा है. अपने बेटे के समान रखते थे. जब मैं जदयू में था

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: जेडीयू से निकाले जाने के बाद पहली बार पटना पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार से मेरा संबंध सिर्फ राजनीतिक नहीं रहा है. अपने बेटे के समान रखते थे. जब मैं जदयू में था तब भी और उसके पहले भी यह रिश्ता था. मैं उनको पिता की तरह मानता हूं. 

इसको भी पढ़ें: बात बिहार की करेंगे PK, 20 फरवरी से होगी शुरुआत


बढ़िया शिक्षा नहीं दे पाए नीतीश

प्रशांत ने कहा कि 15 सालों बिहार में खूब विकास हुआ है, लेकिन ऐसी स्थिति नहीं हुई है जिससे कहा जाए कि बिहार में पूरा परिवर्तन हो गया है. 2005 में बिहार की स्थिति थी जो आज भी दूसरे राज्यों के अपेक्षा बिहार में आज भी वैसे ही हैं. स्कूलों के बच्चों के बीच साइकिल बांटा गया,बच्चे स्कूल पहुंचे, लेकिन बढ़िया शिक्षा बच्चों को नहीं दे पाए. 

गोडसे या गांधी के साथ

प्रशांत ने कहा कि नीतीश कुमार बार-बार गांधी की बात करते हैं, लेकिन गोडसे के साथ वालों के साथ रहकर यह कैसे होगा. उनको तो किसी एक के साथ ही रहना होगा. नीतीश की विचारधारा को लेकर मैंने कई बार उनको समझाया था. उनके साथ साथ रहने वाले भी कई गोडसे के विचारधारा वाले हैं. नीतीश कुमार कब तक पिछल्लू बने रहेंगे. 

70 की उम्र में मेरे खिलाफ बोले झूठ

प्रशांत ने कहा कि 70 साल की उम्र में नीतीश कुमार ने मेरे खिलाफ झूठ का सहारा लिया. उन्होंने मुझे बेटे जैसा कहां है. लेकिन मुझे बेटा बुलाने के लिए मैं उनकी हर भूल पर छूट देता हूं. मैंने नरेंद्र मोदी के लिए खुल कर काम किया था और इसमें छुपाने वाली कोई बात नहीं है. 

टैग्स