ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पुलिस पर हुए हमले पर बोले सुशील मोदी.."बिहार में जनता राज नहीं..सत्तारूढ़ दल के बाहुबलियों का राज है"

PATNA: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व एमएलसी अनवर अहमद की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि यद

पुलिस पर हुए हमले पर बोले सुशील मोदी.."बिहार में जनता राज नहीं..सत्तारूढ़ दल के बाहुबलियों का राज है"
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व एमएलसी अनवर अहमद की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि हिम्मत हो तो सरकार इन्हें गिरफ्तार करके दिखाये।


बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि पीरबहोर थाने पर हमला कर अपराधी को छुड़ा ले जाने वाली भीड़ राजद समर्थकों की थी और अपराधियों के बचाव में थाना पहुंचकर डीएसपी की वर्दी फाड़ने वाला वो शख्स राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के "कबाब मंत्री" पूर्व एमएलसी अनवर अहमद का बेटा अशरफ अहमद था। 


पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि राजद नेता अनवर अहमद अपने दबंग बेटे को बचाने के लिए थाने पहुंचे थे और पुलिस के साथ गाली-गलौज और धमकियां दी थी। लेकिन राजनीतिक दबाव में उन्हेंं  थाने से ही बाइज्जत जाने दिया गया। ऐसे मामले में पूर्व एमएलसी अनवर की तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सुशील मोदी आगे कहते हैं कि लालू प्रसाद ने राज्यपाल कोटे से अनवर अहमद को एमएलसी बनवाया था। 


सुशील मोदी ने बताया कि अनवर अहमद उस अवामी कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन थे, जिसने नोटबंदी के समय बेनामी खातों के जरिये 100 से ज्यादा लोगों के कालेधन को सफेद किया था। सुशील मोदी ने कहा कि जिस अनवर अहमद ने लालू प्रसाद की अवैध जमीन खरीद-बिक्री के लिए फंडिंग की उस पर हाथ डालने की हिम्मत नीतीश कुमार नहीं कर सकते। 


बीजेपी नेता ने यह मांग किया कि यदि हिम्मत हो तो सरकार उन्हें गिरफ्तार करे। अनवर अहमद के आर्थिक अपराधों के चलते उनके परिसरों पर आयकर और सीबीआई के छापे पड़े। उनका एक बेटा जेल में है। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में अब जनता का नहीं, सत्तारूढ़ दल के बाहुबलियों का राज है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें