ब्रेकिंग
हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईहाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाई

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री मोदी के पूर्णिया दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, SPG ने संभाली कमान; जमीन से आसमान तक पहरा

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया दौरे पर रहेंगे। वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और करीब 40 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

PM Modi Bihar Visit
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर सोमवार को पूर्णिया दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के साथ ही यहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही साथ पूर्णिया की धरती से बिहार को करोडों की योजनाओं की सौगात भी देंगे। पीएम मोदी के पूर्णिया दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। एसपीजी ने सुरक्षा की कमान अपने हाथों में ले लिया है।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार के पूर्णिया दौरे पर आ रहे हैं। लंबे समय से प्रतीक्षित पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन अब साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर न केवल एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे, बल्कि बिहार को 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। 


प्रधानमंत्री की जनसभा पूर्णिया के गुलाबबाग ज़ीरो माइल स्थित शीशाबाड़ी एसएसबी कैंप मैदान में आयोजित की जाएगी। इस जनसभा को लेकर ज़मीन से आसमान तक सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। पीएम मोदी की यात्रा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। जनसभा स्थल पर करीब 1500 जवानों की तैनाती की गई है। मंच के चारों ओर बम निरोधक दस्ता और CRPF का डॉग स्क्वाड मुस्तैद है। स्थानीय पुलिस ने परिसर में अस्थायी कैंप भी लगाया है।


जनसभा के दौरान ड्रोन कैमरे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। श्रीनगर थाना परिसर में हुई बैठक में थानाध्यक्ष अमर कुमार ने सभी कैमरा ऑपरेटरों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक कोई भी व्यक्ति ड्रोन का उपयोग नहीं करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष सेना के विमान से चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एयरबेस के चारों ओर पुलिसबल तैनात है और कई थानों की पुलिस गश्त कर रही है।


पीएम के दौरे को लेकर पूर्णिया के हॉस्टलों और लॉजों की भी तलाशी ली जा रही है। यहां ठहरने वाले सभी गेस्ट की जांच की जा रही है। इसके अलावा शहरी इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और सड़क मार्ग पर वाहनों की कड़ी चेकिंग की जा रही है। एसएसबी मैदान में जनसभा के लिए तीन हेलिपैड बनाए गए हैं, जहां मेटल डिटेक्टर से लगातार जांच की जा रही है। मंच की निगरानी SPG द्वारा की जा रही है और सभी एजेंसियां सुरक्षा जांच में जुटी हुई हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा न केवल सीमांचल क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि सुरक्षा और प्रशासनिक सतर्कता के लिहाज़ से भी एक बड़ा आयोजन है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता