ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार चुनाव : PM मोदी आज 4 रैलियों को करेंगे संबोधित, 41 सीटों को साधने की तैयारी

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का प्रचार आज थम जाएगा. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार मे तीन रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। प्रध

बिहार चुनाव : PM मोदी आज 4 रैलियों को करेंगे संबोधित, 41 सीटों को साधने की तैयारी
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का प्रचार आज थम जाएगा. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार मे तीन रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छपरा, मोतिहारी,बगहा और समस्तीपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की चुनावी रैलियों का असर उन जिलों के आसपास वाले जिलों में भी पड़ने की उम्मीद है जहां अभी चुनाव बाकी है। 

प्रधानमंत्री की रैली का फायदा जिन 

विधानसभा सीटों पर मिल सकता है उनमें बीजेपी के 27 और जेडीयू के 28 उम्मीदवारों के साथ-साथ वीआईपी के 2 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं। विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह तीसरा दौरा है। सबसे पहले उन्होंने 23 अक्टूबर को बिहार में चुनावी रैली की थी। पहले दिन तीन रैलियों के जरिए प्रधानमंत्री ने राष्ट्रवाद के मुद्दे के साथ-साथ पुलवामा हमले और गलवान घाटी की झड़प का भी जिक्र किया था लेकिन 28 अक्टूबर को दूसरे दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के निशाने पर तेजस्वी यादव और लालू यादव का कुनबा था। प्रधानमंत्री ने अपनी रैलियों में तेजस्वी यादव को जंगलराज का युवराज कह कर संबोधित किया था और लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला था। 


आज प्रधानमंत्री के संबोधन में किन बातों की चर्चा में रहती है इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है। पीएम मोदी अगला दौरा 3 नवंबर को करेंगे। 3 नवंबर को प्रधानमंत्री पश्चिम चंपारण, सहरसा और अररिया के फारबिसगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आगामी दौरे के दौरान दूसरे चरण की वोटिंग जारी रहेगी।

टैग्स