ब्रेकिंग
Bihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौतBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

‘अकेले क्यों घूम रहे हैं? ट्रंप और पुतिन को भी बुला लें : कोई फर्क नहीं पड़ने वाला’ : पीएम मोदी के पटना पहुंचने से पहले तेजस्वी का तंज

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को एक बार फिर बिहार पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी के पटना पहुंचने से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जोरदार हमला बोला है। तेज

‘अकेले क्यों घूम रहे हैं? ट्रंप और पुतिन को भी बुला लें : कोई फर्क नहीं पड़ने वाला’ : पीएम मोदी के पटना पहुंचने से पहले तेजस्वी का तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को एक बार फिर बिहार पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी के पटना पहुंचने से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री अकेले क्यों बिहार आ रहे हैं? वह ट्रंप और पुतिन को भी साथ लेकर चुनाव प्रचार करें। लेकिन यहां कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।


तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री तो कुछ भी कहते रहते हैं। पीएम पिछले 10 साल का पहले हिसाब दें। पूछा कि उन्होंने देश की कौन सी चिंता की है। देश में बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी बढ़ा दी। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया। बिहार में हर साल आने वाले बाढ़ को लेकर एक बार भी बैठक नहीं की। बिहार में एक सूई का भी कारखाना उन्होंने नहीं खोला। बिहार ने 40 में से 39 सांसद दिए लेकिन उनके सभी सांसदों ने बिहार के लिए क्या किया?


प्रधानमंत्री तो काम की कोई बात बोलते नहीं हैं और सिर्फ बेकार की बातें करते हैं। लोगों के जो मुद्दे हैं, प्रधानमंत्री उसपर कुछ भी नहीं बोलते हैं। उनके बोलने से अब बिहार और देश की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता ने उनको हटाने का मन बना लिया है। नरेंद्र मोदी फिर बिहार आ रहे हैं, इस सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि अकेले क्यों आ रहे हैं? डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन को भी बुला लेते। किम जोन को भी बुला लें और सभी के साथ मिलकर बिहार में चुनाव प्रचार करें। 


वहीं पांचवे चरण की वोटिंग पर तेजस्वी ने दावा किया है कि इंडी गठबंधन चुनाव जीत रही है। बीजेपी के लोग घबराए हुए हैं और उनका पतन शुरू हो चुका है। इंडी गठबंधन पूरे देश में तीन सौ से अधिक सीटों पर चुनाव जीत रही है।