ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

Tejaswi Yadav Attack: ‘विकास कार्यों में BJP की सोच सीमित और छोटी है’ PM मोदी के दौरे से पहले तेजस्वी का बड़ा हमला

PATNA: लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी पहली बार बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। 13 नवंबर को पीएम मोदी दरभंगा एम्स का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही साथ अन्य योजनाओं की सौगात बिहार को दें

Tejaswi Yadav Attack: ‘विकास कार्यों में BJP की सोच सीमित और छोटी है’ PM मोदी के दौरे से पहले तेजस्वी का बड़ा हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी पहली बार बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। 13 नवंबर को पीएम मोदी दरभंगा एम्स का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही साथ अन्य योजनाओं की सौगात बिहार को देंगे हालांकि पीएम मोदी के दौरे से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दरभंगा एम्स के निर्माण में हुई देरी को लेकर हमला बोल दिया है।


तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “विकास कार्यों में BJP की सोच सीमित और छोटी है। उनकी सीमित सोच में राजनीति के अलावा और किसी के लिए जगह नहीं है। स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषय पर भाजपाइयों से दूरदर्शिता की अपेक्षा करना बेकार है”।


उन्होंने लिखा कि, “जिस तरह दरभंगा AIIMS के लिए भाजपाई DMCH कैंपस पर ही अड़े थे, वह यह दर्शाता था कि उनके दिमाग में राजनीति के अलावा कुछ नहीं है। जो स्थल हमने बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री रहते दरभंगा AIIMS के लिए सुझाया था उससे भविष्य के लिए भी विस्तारीकरण, उन्नतिकरण, सुव्यवस्थितिकरण, रोजगार सृजन के अनेक संभावनाओं के लिए स्वतः रास्ते खुलते हैं”।


तेजस्वी यादव आगे लिखते हैं, “अफ़सोस के साथ संतुष्टि है कि 6 वर्षों बाद केंद्र-राज्य में डबल इंजन सरकार रहने के बावजूद कल प्रधानमंत्री उसी स्थल पर निर्माण की आधारशिला रखेंगे। संतुष्टि इसलिए भी है कि हमने 17 महीनों में 4-5 साल से उलझे विवाद एवं मुद्दे को सुलझाया तथा नया स्थल सुझाया। अब 4-5 साल बाद बिहारवासियों को इलाज की सुविधा मिलनी शुरू होगी। एक प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में डबल इंजन सरकार एक दशक लगाती है”।