ब्रेकिंग
BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦आधी रात DIG ने किया औचक निरीक्षण, थाने से गायब मिले 5 सिपाही और मुंशी; सभी पर गिरी गाज✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦आधी रात DIG ने किया औचक निरीक्षण, थाने से गायब मिले 5 सिपाही और मुंशी; सभी पर गिरी गाज✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ

PFI केस में नामजद के साथ मंत्री की फोटो वायरल, खुफिया एजेंसी कर रही जांच

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर के कोचिंग संचालक मो. इकराम का एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। पिछले दिनों इकराम NIA की रडार पर आए थे और अब उनकी एक तस्वीर सोशल म

PFI केस में नामजद के साथ मंत्री की फोटो वायरल, खुफिया एजेंसी कर रही जांच
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर के कोचिंग संचालक मो. इकराम का एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। पिछले दिनों इकराम NIA की रडार पर आए थे और अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फोटो में कोचिंग संचालक इकराम दो लोगों के साथ नज़र आ रहे हैं। इनमें एक आरजेडी विधायक सह मंत्री इसराइल मंसूरी हैं।




आपको बता दें, NIA की टीम ने पिछले गुरुवार को कोचिंग में छापेमारी की थी। टीम को एक लैपटॉप और कुछ डाक्यूमेंट्स हाथ लगी थी, जो NIA अपने साथ ले गई। गुरुवार को कई जिलों और राज्यों में NIA की टीम की रेड पड़ी थी। मुजफ्फरपुर में भी दो जगहों पर छापेमारी की गई थी। 




इसपर इसराइल मंसूरी ने कहा मैं नहीं जानता हूं कि फोटो में दिख रहा शख्स कौन है। बहुत सारे लोग फोटो खिंचवाकर चले जाते हैं। मेरे मंत्री बनने के बाद कई लोग साथ में सेल्फी लेने आए थे। कई लोगों का ये भी कहना होता है कि थोड़ा कंधा पर भी हाथ रख दीजिए। अब इतनी भीड़ में कितनो को पहचानेंगे।




वहीं, खुफिया एजेंसी ने छापेमारी की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजी है। इसमें उसके व्यक्तिगत और तत्कालीन पेशे की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसी ने उक्त तस्वीर को भी अपनी रिपोर्ट में अटैच किया है। हालांकि, जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ ये फोटो महीनों पुरानी है, जिसकी जांच अभी जारी है। 


टैग्स