ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश15 कंपनियां.. सेक्स रैकेट.., रिशु श्री मामले में पप्पू यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बड़े नेताओं और रसूखदारों को लेकर किया यह दावाकेंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती का किया एलान, इस दिन से लागू होगा फैसलापूर्णिमा पर सीएम सम्राट चौधरी ने की भगवान सत्यनारायण की पूजा, बिहार के सुख-समृद्धि की कामना कीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश15 कंपनियां.. सेक्स रैकेट.., रिशु श्री मामले में पप्पू यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बड़े नेताओं और रसूखदारों को लेकर किया यह दावाकेंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती का किया एलान, इस दिन से लागू होगा फैसलापूर्णिमा पर सीएम सम्राट चौधरी ने की भगवान सत्यनारायण की पूजा, बिहार के सुख-समृद्धि की कामना की

पटना SSP के पक्ष में उतरे जीतनराम मांझी, बोले..मानवजीत सिंह ढिल्लों को विवाद में जानबूझकर घसीटा जा रहा

PATNA: आरएसएस को लेकर पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों के विवादित बयान पर राजनीति अब शुरू हो गयी है। बीजेपी जहां एसएसपी के मानसिक संतुलन बिगड़ने की बात कह रही है और कार्रवाई क

पटना SSP के पक्ष में उतरे जीतनराम मांझी, बोले..मानवजीत सिंह ढिल्लों को विवाद में जानबूझकर घसीटा जा रहा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: आरएसएस को लेकर पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों के विवादित बयान पर राजनीति अब शुरू हो गयी है। बीजेपी जहां एसएसपी के मानसिक संतुलन बिगड़ने की बात कह रही है और कार्रवाई की मांग कर रही है। वही एनडीए के सहयोगी दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अब पटना एसएसपी के पक्ष में उतरे हैं। मांझी का कहना है कि मानवजीत सिंह ढिल्लों को जानबूझकर विवाद में घसीटा जा रहा है।


हम के पार्टी प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने कहा कि यदि इस्लामिक स्टेट की बात करना अपराध है तो फिर हिन्दु राष्ट्र की वकालत करना कहां से ठीक?  यदि इस्लामिक राष्ट्र की कल्पना करने वालों को जेल तो फिर हिन्दु राष्ट्र की बात करने वालों को छूट क्यों? 


बता दें कि फुलवारीशरीफ से 3 आतंकी के पकड़े जाने के बाद पटना एसएसपी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को संबोधित किया था। इस दौरान उनकी जुबान अचानक फिसल गयी। एसएसपी ने कहा कि आरएसएस की शाखा की तर्ज पर देश विरोधी तत्व तैयार किये जाते हैं। पटना एसएसपी के इस विवादित बयान को लेकर बीजेपी ने भी जमकर हमला बोला। 


बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है इसलिए उन्हें जल्द बर्खास्त किया जाना चाहिए। बीजेपी विधायक ने एसएसपी पर कार्रवाई करने की मांग की है और सार्वजनिक तौर पर सबसे माफी मांगने की बात कही है। बीजेपी के हमले के बाद अब उनके सहयोगी दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा पटना एसएसपी मानवजीत ढिल्लों के साथ खड़ा दिख रहा है। हम पार्टी के संरक्षक ने कहा कि पटना एसएसपी को जानबूझकर विवाद में घसीटने की कोशिश की जा रही है।