ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, 5 अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे; देंगे कई अन्य सौगात

PATNA : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दो दिन बिहार दौरे पर रहेंगे और इसके लिए वह पटना पहुंचे और यहां उनका बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना पहुंचे केंद्रीय  स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, 5 अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे; देंगे कई अन्य सौगात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दो दिन बिहार दौरे पर रहेंगे और इसके लिए वह पटना पहुंचे और यहां उनका बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा देश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने स्वागत किया। इस दौरान बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी नेता मंगल पांडेय भी रहेंगे। जेपी नड्डा इन दो दिनों में पांच अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे। 


जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार आए हैं। सबसे पहले जेपी नड्डा आईजीआईएमएस जाएंगे। यहां आईजीआईएमएस में बने नए नेत्र अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। पटना के बाद भागलपुर जाने का कार्यक्रम है। भागलपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद यहां से वे गया जाएंगे। गया में मगध मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। 


वहीं, दो दिवसीय बिहार दौरे के दूसरे दिन (07 सितंबर) को जेपी नड्डा पटना साहिब के तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे। पटना सिटी में भी उनका एक छोटा सा कार्यक्रम है। इसके बाद जेपी नड्डा पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच) जाएंगे। पीएमसीएच में बन रहे नए ब्लॉक को देखेंगे। पीएमसीएच में निरीक्षण के बाद दरभंगा जाएंगे। इसके बाद दरभंगा में एम्स के लिए प्रस्तावित स्थल का मुआयना करेंगे। दरभंगा में बिहार का दूसरा एम्स बनने वाला है। इसके लिए शोभन बाईपास के पास बिहार सरकार ने जमीन का अधिग्रहण किया है। 


उधर, जेपी नड्डा दरभंगा और मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच और दरभंगा के डीएमसीएच में सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का निर्माण हो चुका है। इसके उद्घाटन का इंतजार था। केंद्रीय मंत्री के बिहार दौरे के साथ ही लोगों का इसका इंतजार खत्म हो जाएगा। उत्तर बिहार के इन दोनों अस्पतालों पर बहुत दबाव है। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में इलाज शुरू हो जाने के बाद बिहार की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें