ब्रेकिंग
बिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारीबिहार की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने रचा गौरवशाली इतिहास, UPSC में AIR-17 हासिल कर बनीं IAS, मिला यूपी कैडरBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारीबिहार की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने रचा गौरवशाली इतिहास, UPSC में AIR-17 हासिल कर बनीं IAS, मिला यूपी कैडरBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीख

बिहार की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने रचा गौरवशाली इतिहास, UPSC में AIR-17 हासिल कर बनीं IAS, मिला यूपी कैडर

Bihar Success Story: जमुई की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल की है। IAS बनने के इस सफर में उन्होंने नौकरी के साथ अपनी तैयारी जारी रखी और लगातार मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल...

बिहार की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने रचा गौरवशाली इतिहास, UPSC में AIR-17 हासिल कर बनीं IAS, मिला यूपी कैडर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Success Story: देर से ही सही, मगर मुकम्मल पाँव के छाले रंग लाते हैं. जो शिद्दत की आग में जलते हैं, वही सितारे बनकर जगमगाते हैं… ये पंक्तियाँ बिहार के जमुई जिले की रहने वाली संस्कृति त्रिवेदी पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल की है. उनकी इस सफलता के साथ उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए हुआ है और उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है.


रांची के स्कूल से हुई शुरुआती पढ़ाई

संस्कृति त्रिवेदी मूल रूप से जमुई जिले की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई झारखंड की राजधानी रांची स्थित जेवीएम श्यामली स्कूल से हुई. उन्होंने 12वीं की पढ़ाई साइंस स्ट्रीम से की और 94.4 फीसदी अंक हासिल किए.


स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद संस्कृति ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से इसी विषय में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. उच्च शिक्षा के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी.


पहले प्रयास में मिली थी 352वीं रैंक

संस्कृति त्रिवेदी ने साल 2022 की UPSC सिविल सेवा परीक्षा में भी सफलता हासिल की थी. उस परीक्षा में उन्हें ऑल इंडिया 352वीं रैंक मिली थी. इसके आधार पर उनका चयन इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (IDAS) के लिए हुआ.


हालांकि, संस्कृति का लक्ष्य IAS बनना था. उन्होंने अपनी नौकरी के साथ UPSC की तैयारी जारी रखी और दोबारा परीक्षा देने का फैसला किया.


नौकरी के साथ रोज 15 से 17 घंटे पढ़ाई

IAS बनने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए संस्कृति ने अपनी तैयारी में पूरी तरह अनुशासन बनाए रखा. जानकारी के अनुसार, वह नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ घर पर रहकर रोजाना करीब 15 से 17 घंटे पढ़ाई करती थीं. लंबे समय तक लगातार तैयारी और दोबारा प्रयास के बाद उन्हें UPSC में बड़ी सफलता मिली.


UPSC में हासिल की 17वीं रैंक

लगातार मेहनत के बाद संस्कृति त्रिवेदी ने सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल की. इस रैंक के साथ उनका चयन IAS के लिए हुआ और उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला है.


संस्कृति की सफलता की खबर सामने आने के बाद जमुई में उनके परिवार और परिचितों के बीच खुशी का माहौल है. छोटे शहर से निकलकर UPSC जैसी कठिन परीक्षा में देशभर में 17वीं रैंक हासिल करने वाली संस्कृति ने अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है.


UPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए संस्कृति का कहना है कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में निरंतरता और धैर्य बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने खुद के बनाए नोट्स और बार-बार रिवीजन को भी तैयारी का अहम हिस्सा बताया है. उनका मानना है कि लंबे समय तक नियमित पढ़ाई और अपनी गलतियों से सीखते हुए तैयारी को बेहतर करना जरूरी है.