ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

विधान परिषद के बाहर बीजेपी का जोरदार हंगामा, कहा- अति पिछड़ों की हकमारी कर रही सरकार

PATNA: होली की छुट्टी के बाद बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही दोनों ही सदनों में हंगामा शुरू हो गया है। विधान परिषद की कार्यव

विधान परिषद के बाहर बीजेपी का जोरदार हंगामा, कहा- अति पिछड़ों की हकमारी कर रही सरकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: होली की छुट्टी के बाद बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही दोनों ही सदनों में हंगामा शुरू हो गया है। विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी के सदस्यों ने सदन के बाहर राज्य की विधि व्यवस्था और पिछड़ा और अति पिछड़ा आयोग के गठन को लेकर जोरदार हंगामा किया। विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी के सदस्यों ने सदन के बाहर जमकर नारेबाजी की।


सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी के विधान पार्षद बिहार विधान परिषद के बाहर नारेबाजी करने लगे। राज्य में बिगड़ते कानून व्यवस्था और पिछड़ा और अति पिछड़ा आयोग में खामियों का आरोप लगाते हुए सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला। वहीं प्रजापति हत्याकांड, जेठुली कांड की न्यायिक जांच कराने की मांग बीजेपी के सदस्यों ने की। बीजेपी के सदस्य प्रमोद चन्द्रवंशी ने कहा क् सरकार ने अति पिछड़ा,पिछड़ा आयोग का गठन किया लेकिन इससे कोई फ़ायदा नहीं हुआ है। सरकार ने हड़बड़ी में आयोग का गठन किया, जो किसी भी काम का नहीं है।


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि डेडीकेटड कमेटी गठित कर राजनीतिक रूप से जो समाज पिछड़ा हुआ है उसे नगर निकाय चुनाव में आरक्षण दिया जाए लेकिन मुख्यमंत्री ने डेडीकेटेड कमेटी का गठन नहीं किया। राज्य सरकार का जो अति पिछड़ा आयोग था उसके आधार पर निकाय चुनाव कराया जो गलत है। उसके रिपोर्ट को भी सरकार ने सार्वजनिक नहीं किया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद सरकार रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं कर रही है। राज्य सरकार अति पिछड़ों के अधिकारों की हकमारी कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता