ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

वैक्सीन की कतार में तेजप्रताप ने खुद को और पीछे किया, बोले.. पहले PM फिर CM नीतीश उसके बाद मेरा नंबर

PATNA : तेज प्रताप यादव ने कोरोना वैक्सीन को लेकर पहले यह बयान दिया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद कोरोना का टीका लगाएंगे, लेकिन अब उन्होंने वैक्सीन लेने की प्लानिंग में थो

वैक्सीन की कतार में तेजप्रताप ने खुद को और पीछे किया, बोले.. पहले PM फिर CM नीतीश उसके बाद मेरा नंबर
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : तेज प्रताप यादव ने कोरोना वैक्सीन को लेकर पहले यह बयान दिया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद कोरोना का टीका लगाएंगे, लेकिन अब उन्होंने वैक्सीन लेने की प्लानिंग में थोड़ा बदलाव कर दिया है. तेज प्रताप यादव अब पीएम मोदी और उसके बाद सीएम नीतीश को कोरोना का टीका लगने का इंतजार करेंगे. तेज प्रताप ने कहा है कि पहले पीएम मोदी और फिर नीतीश कुमार उसके बाद ही उनका नंबर आएगा.

गिर जाएगी नीतीश सरकार

तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के आदरणीय हैं और इसीलिए उन्हें पहले कोरोना का वैक्सीन लेना चाहिए. प्रधानमंत्री के बाद नीतीश कुमार को वैक्सन लेनी चाहिए. उसके बाद ही बाकी लोग वैक्सीन लेंगे. बिहार में नीतीश सरकार जाने वाली है. अंदर ही अंदर घमासान मचा हुआ है और हफ्ते भर के अंदर गिर जाएगी.

बीजेपी-जेडीयू में लड़ाई

तेज प्रताप यादव ने कहा है कि बीजेपी और जेडीयू के लोगों के बीच अंदर ही अंदर लड़ाई हो रही है. एनडीए की सरकार टूटने वाली है और उसके बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनने वाली है. तेजप्रताप यादव ने कहा कि सरकार पूरी तरह से खत्म हो गयी है. अब नौजवान तेजस्वी यादव ही आ कर बिहार का भला कर सकते हैं. बैठक करने से क्या होगा. अपराध बिहार में लगातार बढ़ रहा है. नीतीश कुमार के बैठक से कोई निष्कर्ष नहीं निकल रहा है. सरकार हफ्ता 10 दिन से ज्यादा चलने वाली नहीं है. नीतीश कुमार कितना भी बैठक कर ले कुछ होने वाला नहीं है.


टैग्स