ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Tejaswi Yadav Attack: ‘बिहार के अधिकारियों को किसी का डर नहीं है? CM को तो होश ही नहीं है’ JDU सांसद का वीडियो पोस्ट कर तेजस्वी ने बोला हमला

PATNA: बिहार में बाढ़ के दौरान अधिकारियों की लापरवाही पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने एक्स पर एक वीडियों शेयर किया है जिसमें जेडीयू सांसद अधि

Tejaswi Yadav Attack: ‘बिहार के अधिकारियों को किसी का डर नहीं है? CM को तो होश ही नहीं है’ JDU सांसद का वीडियो पोस्ट कर तेजस्वी ने बोला हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बाढ़ के दौरान अधिकारियों की लापरवाही पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने एक्स पर एक वीडियों शेयर किया है जिसमें जेडीयू सांसद अधिकारी से गुहार लगाते दिख रहे हैं। बिहार में अफसरशाही के हावी होने को लेकर तेजस्वी ने डबल इंजन सरकार को घेरा है।


तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर तीखा तंज कसा है। तेजस्वी ने वाल्मीकिनगर के जेडीयू संसद की एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में जेडीयू संसद कहते दिख रहे की सुबह से फ़ोन कर रहे हैं कोई नहीं उठा रहा है। दरअसल, तेजस्वी ने बाढ़ में लापरवाही को लेकर नौकरशाही हावी होने का जिक्र किया है।


तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “ये वाल्मीकिनगर से जदयू के सांसद है। नौकरशाही से त्रस्त बेचारे सांसद महोदय की बेबसी और बेचारगी देखिए। DM-SP को तो छोड़िये सुबह से फोन किए जा रहे है लेकिन छोटा बाबू भी फोन नहीं उठा रहा”।


उन्होंने आगे लिखा, “नेताओं को सरकार की बदनामी का डर रहता है लेकिन DK-NK मॉडल पर चल रहे बिहार के अधिकारियों को किसी का डर नहीं है? CM को तो होश ही नहीं है। CM अपने ही दल के नेताओं के फीडबैक पर काम नहीं करते विपक्ष की तो छोड़ ही दीजिए”।