ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

‘प्रधानमंत्री को तो संविधान का बेसिक भी पता नहीं, पहले ज्ञान ले लें’ तेजस्वी ने आरक्षण के मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरा

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के दौरान 9वीं बार बिहार दौरे पर पहुंचे हैं और गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे के बीच आरजेडी नेता तेजस

‘प्रधानमंत्री को तो संविधान का बेसिक भी पता नहीं, पहले ज्ञान ले लें’ तेजस्वी ने आरक्षण के मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के दौरान 9वीं बार बिहार दौरे पर पहुंचे हैं और गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी को घेरने की कोशिश की। तेजस्वी ने कहा प्रधानमंत्री को संविधान का बेसिक नॉलेज भी नहीं है।


तेजस्वी ने कहा कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में कुछ नहीं किया। बार-बार बिहार आ रहे हैं, अच्छी बात है आना चाहिए लेकिन 10 सालों में उन्होंने बिहार के लिए क्या किया? इसके बार में उन्होंने बिहार की जनता को कुछ नहीं बताया और ना ही यह बताया कि अगले पांच साल में वह बिहार के लिए क्या करेंगे।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार कह रहे हैं कि आरजेडी वाले आरक्षण खत्म कर देंगे। जैसे जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है प्रधानमंत्री की भाषा में गिरावट आ रही है। बिहार आकर पीएम मोदी जो भाषा बोलते हैं लेकिन यहां के लोग उनकी भाषा को पसंद नहीं करते हैं। हम लोगों ने जब बिहार में जाति आधारित गणना कराने का फैसला लिया तब खुद पीएम मोदी से मिलने गए थे लेकिन उन्होंने मना कर दिया। यह साबित करता है कि आप आरक्षण विरोधी हैं।


तेजस्वी ने कहा कि बिहार को छोडकर किसी भी राज्य में अगर 75 फीसदी आरक्षण लागू हो तो वह बता दें। 17 महीने की सरकार में हमलोगों ने आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर दिया। बिहार कर झूठ बोलने से काम नहीं चलेगा। हमलोग कर्पूरी, लोहिया और अंबेडकर के वंशज हैं। हम लोगों ने तो आरक्षण को बढ़ाने का काम किया लेकिन प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमलोग आरक्षण को खत्म कर देंगे।


उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने सामाजिक न्याय करने का काम किया। मंडल कमीशन को देश में लागू कराया। जिन लोगों का पहले शोषण होता था उनको आगे बढ़ाने का काम किया। प्रधानमंत्री कैसी बातें करते हैं उनको तो थोड़ा सा भी ज्ञान नहीं है। प्रधानमंत्री को तो संविधान का बेसिक भी बता नही हैं। उनको पहले पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए उसके बाद बिहार आना चाहिए।