ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

तेजस्वी की वापसी पर BJP और JDU ने किया पलटवार, कहा.. 21 दिन बिताए क्वॉरेंटाइन सेंटर में

PATNA: तेजस्वी यादव के पटना आने के बाद सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी और जेडीयू के नेताओं ने तेजस्वी पर निशाना साधा है. विपक्ष ने तेजस्वी यादव को खुद किसी क्वॉरेंटाइन सेंटर में

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: तेजस्वी यादव के पटना आने के बाद सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी और जेडीयू के नेताओं ने तेजस्वी पर निशाना साधा है. विपक्ष ने तेजस्वी यादव को खुद किसी क्वॉरेंटाइन सेंटर में जाने की सलाह दी है. 


21 दिन का बिताए क्वॉरेंटाइन सेंटर में 

बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद कहा कि ''लॉकडाउन में भारत और बिहार सरकार का नियम- कानून सभी पर लागू होता है. तेजस्वी यादव  भी दिल्ली से आने के बाद जांच- स्क्रीनिंग करायें और 21दिन का वक्त किसी क्वॉरेंटाइन सेंटर में बिताएं. सिर्फ जुबानी जुगाली करने से नहीं होगा, अब सिस्टम को फॉलो कीजिये जिससे व्यवस्था का अनुभव भी होगा. निखिल ने कहा कि कोरोना के खिलाफ युद्धरत बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव भाई देश-विदेश के किसी गुप्त स्थान पर ऐशो-आराम फरमा रहे थे. हमलोग आने के लिए कहे लेकिन नहीं माने। जब जनता ने तेजस्वी भगोड़ा है व तेजस्वी लापता है ट्वीटर ट्रेंड कराना शुरु किया तो आ गए. बिहार में तेजस्वी का स्वागत है.''


जदयू ने भी किया पलटवार

जेडीयू नेता और मंत्री नीरज कुमार ने पटलवार किया और कहा कि ‘’फजीहत के बाद आ टपके भ्रष्टाचार के राजकुमार, बताना पड़ेगा किस मांद में दुबके थे.’’ प्रवक्ता निखिल मंडल ने पलटवार किया और कहा कि ’’खबर आ रही है कि बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी जी बिहार वापस आ चुके है.हमें भी अच्छा नही लग रहा था जिस तरह उन्हें लोग ट्विटर पर भगौड़ा और लापता कह रहे थे.मेरे तरफ से तेजस्वी जी का स्वागत है अब आईये मिलकर कोरोना की लड़ाई लड़ें. आपका बहुत बहुत धन्यवाद की आपने हमारे बुलावे का मान्य रखा और बिहार वापस आएं.’’


टैग्स