ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

तेजस्वी ने नीतीश के सामने जोड़ा हाथ, बोले.. बिहार को बचा लीजिये

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने हाथ जोड़कर विनती की है. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से कहा है कि बिहार में लोग गाजर और टमाटर की तरह काट

तेजस्वी ने नीतीश के सामने जोड़ा हाथ, बोले.. बिहार को बचा लीजिये
First Bihar
3 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने हाथ जोड़कर विनती की है. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से कहा है कि बिहार में लोग गाजर और टमाटर की तरह काटे जा रहे हैं और नीतीश जी कमजोर सीएम के तौर पर यह सब कुछ एक कुर्सी पर बैठ कर देख रहे हैं. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से कहा है कि वह कुर्सी के चक्कर में बिहार के लोगों की बलि ना चढ़ाएं.


दरअसल तेजस्वी यादव आज पटना से छपरा के लिए रवाना हुए. छपरा में वह रूपेश सिंह के परिजनों से मुलाकात करने वाले हैं. 10 सर्कुलर आवास से निकलते वक्त तेजस्वी ने नीतीश सरकार को बढ़ते हुए अपराध पर एक बार फिर घेरा है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में बढ़ते हुए अपराध को लेकर मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है जरूरत पड़ी तो 1 महीने में राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे, बिहार की स्थिति भयावह हो गई है. तेजस्वी ने कहा कि हम हाथ जोड़कर नीतीश कुमार से विनती करते हैं कि वह बिहार को भय मुक्त बनाएं.


तेजस्वी यादव ने कहा कि वह आज रूपेश कुमार सिंह के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे हैं. पुलिस ने अब तक रूपेश मर्डर केस में कोई उपलब्धि नहीं हासिल की है. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उधर एनडीए में मुकेश साहनी के रुख को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा है कि एनडीए में जो लोग भी शामिल हैं, वह चोर दरवाजे से सरकार बनाने में सफल हुए हैं. यह लोग सत्ता के लोभी हैं. तेजस्वी ने कहा कि ऐसे लोगों को ना तो संघर्ष करना पड़ा और ना ही जनता के बीच में इनकी कोई पकड़ है, यह सिर्फ अपने लालच के लिए एकजुट हुए हैं.


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा की तरफ से जेडीयू को ऑफर दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह कांग्रेस का ऑफिशियल बयान नहीं है. तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के बयान से फिलहाल पल्ला झाड़ लिया है. 

टैग्स