ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

सुशील मोदी का बड़ा दावा: JDU के कई विधायक बीजेपी के संपर्क में, राजद में अपनी पार्टी का विलय करने वाले हैं नीतीश

GOPALGANJ: बीजेपी नेता सुशील मोदी ने आज बड़ा बयान दिया है. सुशील मोदी ने दावा किया है कि जेडीयू के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं. पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि ने नीती

सुशील मोदी का बड़ा दावा: JDU के कई विधायक बीजेपी के संपर्क में, राजद में अपनी पार्टी का विलय करने वाले हैं नीतीश
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

GOPALGANJ: बीजेपी नेता सुशील मोदी ने आज बड़ा बयान दिया है. सुशील मोदी ने दावा किया है कि जेडीयू के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं. पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि ने नीतीश कुमार की जेडीयू में भगदड़ की स्थिति बन गयी है. 


दरअसल नीतीश कुमार जल्द ही अपनी पार्टी का विलय राजद में करने वाले हैं. लिहाजा जेडीयू के कई विधायकों में अफरातफरी का आलम है. कई विधायकों ने बीजेपी से संपर्क साधा है. मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग से ठीक पहले सुशील मोदी के इस बयान से बिहार की सियासत गर्मा गई है।


BJP नेता सुशील मोदी मंगलवार को गोपालगंज उप चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे थे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जेडीयू के कई विधायक हैं जो नीतीश कुमार के पाला बदल से नाखुश हैं. ये वो विधायक हैं जो अपने क्षेत्र में राजद विरोधी वोटरों के सहारे चुनाव जीत कर विधानसभा में पहुंचे हैं. ऐसे कई विधायकों कोस लग रहा है कि अगले चुनाव में उनके वोटर उन्हें वोट ही नहीं देंगे. दूसरी ओर कई ऐसे विधायक हैं जिन्हें ये डर है कि अगले चुनाव में उनका टिकट काटकर आरजेडी को दे दिया जाएगा. ऐसे सारे विधायक बीजेपी के साथ आना चाहते हैं। 


सुशील मोदी ने दावा किया कि अब तक जेडीयू के कई विधायकों ने बीजेपी से संपर्क साधा है. लेकिन पार्टी सारी स्थितियों पर नजर रखे हुए हैं. समय आने पर उनके बारे में फैसला लिया जायेगा. फिलहाल बीजेपी ये मान रही है कि मौजूदा सरकार अपनी विफलताओं और आपसी सिर फुटौव्वल के कारण खुद गिरेगी।


राजद में जेडीयू का विलय तय

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार जेडीयू का राजद में विलय कराने की शर्त पर महागठबंधन में गये हैं. ये तय है कि जेडीयू का आरजेडी में जल्द विलय होने वाला है. वैसे भी नीतीश कुमार को पार्टी के टूटने का डर सता रहा है. नीतीश अपने विधायकों को बचाने के लिए भी राजद में जेडीयू का विलय कराने की हड़बडी में हैं. उन्हें लग रहा है कि अगर राजद में जेडीयू का विलय करा दें तो सदन में पार्टी के विधायकों की संख्या बढ़ जाएगी. फिर दलबदल करना मुश्किल हो जाएगा. सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीति का अंतिम समय चल रहा है. नीतीश औऱ उनके करीबियों को पता है कि अब वे आगे मुख्यमंत्री नहीं बन सकते. ऐसे में कौन नीतीश कुमार के साथ रहना चाहेगा।


प्रचार करने क्यों नहीं आये नीतीश

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार गुड़ खाकर गुलगुले से परहेज का दिखावा कर रहे हैं. उन्हें मालूम है कि मोकामा और गोपालगंज दोनों सीटों पर राजद ने दागी उम्मीदवार दिये हैं. मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी है तो गोपालगंज में मोहन प्रसाद. मोहन प्रसाद पर बिहार में अवैध शराब के कारोबार का आरोप है. इसी कारण नीतीश कुमार प्रचार करने से बच रहे हैं. वे पेट में चोट का हवाला देकर मोकामा और गोपालगंज नहीं गये. लेकिन पटना में लगातार दूसरे कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता