ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

सरकार शराबबंदी खत्म करने को तैयार ! बोले नीरज कुमार ... पत्नी और बच्चों से एफिडेविट करा कर दें

PATNA : बिहार की राजनीति में इन दिनों जहरीली शराब का मामला सबसे अधिक सुर्ख़ियों में बना हुआ है। विपक्षी दल द्वारा इस मामले को हर तरफ से सरकार को कुसुरवार ठहरा रही है। वह

सरकार शराबबंदी खत्म करने को तैयार ! बोले नीरज कुमार ... पत्नी और बच्चों से एफिडेविट करा कर दें
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  :  बिहार की राजनीति में इन दिनों जहरीली शराब का मामला सबसे अधिक सुर्ख़ियों में बना हुआ है। विपक्षी दल द्वारा इस मामले को हर तरफ से सरकार को कुसुरवार ठहरा रही है। वहीं, सरकार इस मामले में शराब का सेवन करने को गलत बता रही है। इस बीच अब जदयू के तरफ से पार्टी के एमएलसी और प्रवक्ता नीरज कुमार ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। 


जेडीयू नेता ने कहा है कि, आज विपक्ष शराब को लेकर हंगामा कर रही है। इसमें कई ऐसे लोग है जो शराबबंदी का समर्थन करते हुए शपथ लिए थे और आज इसका विरोध कर रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल तो यह खड़ा होता है कि, शराबबंदी पर आपकी समझ क्या है। भाजपा इसपर परस्पर विरोधी बयान दे रही है, केंद्रीय मंत्री कह रहे हैं कि इसपर फिर से विचार कीजिए। उनके पार्टी के नेता बोलते हैं हम शराबबंदी के पक्ष में है तो कुछ लोग बोलते हैं इस कानून को वापस लो।  इसलिए सबसे पहले तो उनको खुद में एकजुटता लानी चाहिए। 


वहीं, बीते कल चिराग पासवान द्वारा लोकसभा में बिहार के छपरा कांड को लेकर उठाए गए सवालों के बारे में अपनी बात रखते हुए नीरज कुमार ने कहा कि, चिराग पासवान राजनीति में नए भक्ति रस में डूबे हुए हैं, अब उनको उम्मीद जगा है की कहीं  मुझे भी केंद्रीय मंत्री का कोई पद मिल जाए।  वो तो अब अकेले हैं, उनके दल के सांसद ही उनसे अलग हो गए। चिराग पासवान का जुबान भाजपा के खिलाफ नहीं खुलता है। 


इसके आलावा उन्होंने कहा कि, जो भी लोग इस कानून के बारे में समीक्षा या पुर्नविचार करने की मांग कर रहे हैं, वो लोग अपने घर की महिला और बच्चों से एफिडेविट करवा कर दें की शराबबंदी खत्म होना चाहिए या नहीं। वहीं, मानवाधिकार टीम द्वारा जांच करने के विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह विरोध की बात नहीं है , बस हमलोगों का कहना है कि यह जांच सिर्फ एक राज्य में क्यों हो रहा है।