ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

RJD ने वीरन यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला : अवैध खनन मामले में हुई है गिरफ्तारी

PATNA : अवैध खनन और पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार नालंदा के आरजेडी नेता वीरन यादव के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल ने बड़ा एक्शन लिया है। वीरन यादव को अगले 6 साल तक क

RJD ने वीरन यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला : अवैध खनन मामले में हुई है गिरफ्तारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : अवैध खनन और पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार नालंदा के आरजेडी नेता वीरन यादव के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल ने बड़ा एक्शन लिया है। वीरन यादव को अगले 6 साल तक के लिए आरजेडी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।


दरअसल, नकटपुरा और गोइठवा नदी से अवैध बालू खनन करने की जानकारी मिलने के बाद बीते 7 जून को बिहार थाना की पुलिस और खनन विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। पुलिस ने इस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि मौके से 11 ट्रैक्टर, एक जेसीबी समेत तीन बाइक भी जब्त किये गए थे।


छापेमारी की जानकारी मिलते ही बालू माफिया के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस के साथ-साथ खनन विभाग की टीम पर भी हमला बोल दिया। किसी तरह से पुलिसकर्मियों और खनन विभाग के अधिकारियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई थी। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कुल 51 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


इसी दौरान पुलिस ने नकटपुरा गांव निवासी आरजेडी नेता वीरन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार वीरन यादव की मां गीता देवी जिला परिषद की सदस्य हैं। वीरन यादव आरजेडी से एमएलसी का चुनाव भी लड़ चुका है। वीरन यादव पर अवैध बालू खनन और फायरिंग करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद आरजेडी ने वीरन यादव को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।