ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Politics: आरजेडी की बैठक कल, पार्टी के तमाम विधायकों को तेजस्वी ने पटना बुलाया

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की कल 24 दिसंबर को पटना में बैठक होने वाली है। इस मीटिंग में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव ने पार्टी के तमाम विधायकों को पटना बुलाया। आरजेडी के

Bihar Politics: आरजेडी की बैठक कल, पार्टी के तमाम विधायकों को तेजस्वी ने पटना बुलाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की कल 24 दिसंबर को पटना में बैठक होने वाली है। इस मीटिंग में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव ने पार्टी के तमाम विधायकों को पटना बुलाया। आरजेडी के तमाम विधायकों को फोन कर कल की बैठक की जानकारी दी गयी है। सभी विधायकों को बैठक में शामिल होने को कहा गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल सदस्यता अभियान चला रही है। इसी को लेकर कल आरजेडी ने बैठक बुलायी है। वैसे विधायकों को पटना बुलाया गया है जो जिले के प्रभारी है या प्रभार में हैं। सदस्यता अभियान के बाद यह बैठक बुलाई जाती है। यह मीटिंग पहले से ही निर्धारित होती है लेकिन सोमवार को आरजेडी के तमाम विधायकों को आनन-फानन में फोन कर कल पटना आने को कहा गया है। बैठक में पार्टी की आगे की रणनीति तय की जाएगी। वही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी आरजेडी विधायकों को जरूरी टास्क कल की बैठक में दिया जा सकता है। 

पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट