ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा के बाद वीआईपी ने की मांग, राष्ट्रपति के लिए बेहतर उम्मीदवार हैं नीतीश कुमार, उनमें राष्ट्रपति बनने की काबिलियत

PATNA: निर्वाचन आयोग ने आज राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव की घोषणा के बाद से ही बिहार में कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे है। मंत्री श्रवण कुमार के बाद अब वीआईपी पार्टी ने

राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा के बाद वीआईपी ने की मांग, राष्ट्रपति के लिए बेहतर उम्मीदवार हैं नीतीश कुमार, उनमें राष्ट्रपति बनने की काबिलियत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: निर्वाचन आयोग ने आज राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव की घोषणा के बाद से ही बिहार में कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे है। मंत्री श्रवण कुमार के बाद अब वीआईपी पार्टी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर इच्छा जाहिर की है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में राष्ट्रपति बनने की सभी काबलियत है । देव ज्योति ने यह बातें अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कही।


वीआईपी के नेता  ने कहा कि अगर नीतीश कुमार देश के राष्ट्रपति बनते हैं तो ये पूरे बिहार के लिए गर्व की बात होगी। इससे  बिहार की पूरी जनता को खुशी होगी। उन्होंने कहा नीतीश कुमार की साफ छवि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर नीतीश कुमार राष्ट्रपति बनते हैं तो देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के बाद यह दूसरा मौका होगा जब बिहार से कोई राष्ट्रपति बनेगा। 


चूंकि नीतीश कुमार की छवि एक सुलझे हुए नेता की है, ऐसे में उनके राष्ट्रपति बनने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरे देशों से भारत के संबंध में और प्रगाढ़ता आएगी।देवज्योति ने यह भी कहा कि वर्षों तक बिहार का सफलता पूर्वक नेतृत्व करने के अलावा वे केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। ऐसे में नीतीश कुमार को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।


देव ज्योति ने साफ लहजे में कहा कि नीतीश कुमार में काबिलियत है और राष्ट्रपति पद के योग्य हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक मुकेश साहनी की भी यही चाह है कि बिहार का बेटा देश का प्रथम नागरिक बने। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि वीआईपी के पास एक भी विधायक नहीं हैं, लेकिन वीआईपी की कामना है कि नीतीश कुमार देश के राष्ट्रपति बने।

टैग्स