ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

राज्यसभा उम्मीदवार पर अबतक फैसला नहीं होने पर बोले मांझी..यह संदेह की ओर इशारा करता है..NDA में कोई भी फैसला लोग अपनी मर्जी से लेते हैं

PATNA: राज्यसभा का चुनाव होने वाला है लेकिन अभी तक जेडीयू ने अपने दूसरे सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की हैं। आरसीपी सिंह के नाम पर भी पार्टी के तरफ से सहमति नहीं बन पा

राज्यसभा उम्मीदवार पर अबतक फैसला नहीं होने पर बोले मांझी..यह संदेह की ओर इशारा करता है..NDA में कोई भी फैसला लोग अपनी मर्जी से लेते हैं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राज्यसभा का चुनाव होने वाला है लेकिन अभी तक जेडीयू ने अपने दूसरे सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की हैं। आरसीपी सिंह के नाम पर भी पार्टी के तरफ से सहमति नहीं बन पायी हैं। वही दूसरी तरफ बीजेपी राज्यसभा की दो सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर आज मुख्य बैठक कर रही है। बीजेपी चुनाव समिति और शीर्ष नेताओं वाली कोर कमेटी की बैठक प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हो रही है। राज्यसभा प्रत्याशी के नाम की घोषणा को लेकर पूर्व सीएम व हम के संरक्षक जीतन राम मांझी का बयान सामने आया है। 


मांझी ने कहा कि एनडीए में जो डेमोक्रेसी होनी चाहिए वो नहीं दिखती है। यहां लोग अपने मन से डिसिजन लेते हैं। एनडीए में लोग सोचते हैं कि हम छोटी पार्टी से है। हमारी औकात कुछ भी नहीं है। इसलिए किसी भी फैसले में हमारी राय लेना मुनासिब नहीं समझते। यह बात अलग है कि एनडीए को हम समर्थन दे रहे हैं। 


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा कि जेडीयू की तरफ से अब तक राज्यसभा की एक सीट के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। कही ना कही शंका होती है लेकिन यह पार्टी की अंदरुनी मामला है। इसके बार में हम कुछ नहीं कह सकते। हालांकि मांझी ने कहा कि कोई भी फैसला हो तो आपस में बैठ विचार कर लेनी चाहिए लेकिन एनडीए में इसी का अभाव है। 


मांझी ने कहा कि हमारी इच्छा रहती है कि एनडीए में आपस में बातचीत हो लेकिन वो नहीं हो पाती है। एनडीए में जो डेमोक्रेसी होने चाहिए वो दिखाई नहीं देती है। इसका नतीजा यह होता है कि बीजेपी के लोग कुछ सोचते हैं और जेडीयू के लोग कुछ सोचते हैं। एनडीए में डिसिजन अपने मन से लोग करते है। हम छोटी पार्टी है हम उनको समर्थन दे रहे है। यह अलग बात है। जीतन राम मांझी का औकात वे लोग समझते है कि कुछ भी नहीं है। इसलिए जीतन राम मांझी को किसी भी फैसले में शामिल नहीं करते हैं। अभी तक राज्यसभा का निर्णय ना होना सचमुच में संदेह की ओर इशारा कर रहा है।