ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

पूर्व सांसद अरुण कुमार की खुली चुनौती, कहा.. छाती तो तोड़ेंगे ही, दर्ज चाहे जितना भी हो

PATNA : कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छाती तोड़ने की बात कहने वाले जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार ने नीतीश सरकार और ललन सिंह पर बड़ा हमला बोला है। अरुण कुमार ने एक बार फिर चुन

पूर्व सांसद अरुण कुमार की खुली चुनौती, कहा.. छाती तो तोड़ेंगे ही, दर्ज चाहे जितना भी हो
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छाती तोड़ने की बात कहने वाले जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार ने नीतीश सरकार और ललन सिंह पर बड़ा हमला बोला है। अरुण कुमार ने एक बार फिर चुनौती देते हुए कहा कि छाती तो तोड़ेंगे ही, दर्ज चाहे जितना भी हो। उन्होंने ललन सिंह का नाम लिए बिना कहा कि नीतीश कुमार ने जिस शिखंडी को रखा है वह बहुत दर्द दे रहा है। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।


अरुण कुमार ने अपने उस बयान पर कहा कि छाती तोड़ने का मतलब अहंकार तोड़ने से है। मेरे उस बयान को नीतीश कुमार ने राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। नीतीश कुमार की सरकार जनता पर अन्याय कर रही थी, जिसपर ऐसा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि मगध में लोग बोलचाल की भाषा में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह के शब्दों को बोलने से अगर फांसी की भी सजा होती है तो भी बोलते रहेंगे।


अरुण कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड को लेकर नीतीश कुमार की सरकार बेनकाब करने की कोशिश की थी, जिसको लेकर उन्हें फंसाने की साजिश रची गई। उन्होंने कहा कि बालिका गृह कांड से जुड़े कई सबूत उनके पास मौजूद थे। इसको लेकर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के कंफ्रेंस में नीतीश कुमार के नेतृत्व को चुनौती दी थी। उन्होने कहा कि इस मामले में नीतीश कुमार के मंत्री को बेवजह घसीटा गया, असल में सरकार के अधिकारी ऐसे जघन्य कांड को अंजाम दे रहे थे। 


उन्होंने नीतीश कुमार के उस जुमले पर भी हमला बोला जिसमें वे कहते हैं कि सरकार न तो किसी को बचाती है और ना ही फंसाती है। अरुण कुमार ने कहा कि आज तक ऐसी कुकर्मी सरकार मैंने नहीं देखी है। अरुण कुमार ने एक बार फिर चुनौती देते हुए कहा कि हम छाती तो तोड़ेंगे ही, चाहे दर्ज कितना भी हो। उन्होंने ललन सिंह का नाम लिए बिना कहा कि नीतिश कुमार ने जिस शिखंडी को रखा है वह बहुत दर्द दे रहा है।

टैग्स