ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पूर्व मंत्री गायत्री देवी का निधन, पटना के अस्पताल में ली अंतिम सांस

PATNA: बिहार के राजनीतिक गलियारे से दुखद खबर सामने आ रही है। बिहार सरकार की पूर्व मंत्री और नवादा के गोविंदपुर से तीन दशक तक विधायक रहीं गायत्री देवी का आज पटना में निधन हो गय

पूर्व मंत्री गायत्री देवी का निधन, पटना के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के राजनीतिक गलियारे से दुखद खबर सामने आ रही है। बिहार सरकार की पूर्व मंत्री और नवादा के गोविंदपुर से तीन दशक तक विधायक रहीं गायत्री देवी का आज पटना में निधन हो गया। पटना के एक निजी अस्पताल में रविवार को पूर्व विधायक गायत्री देवी ने आखिरी सांसें ली। 80 वर्षीय गायत्री देवी पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


दिवंगत गायत्री देवी का पार्थिव शरीर पटना से नवादा लाया जाएगा, जहां उनके पैतृक गांव मंगर बीघा में उनका अंतिम संस्कार होगा। बता दें कि पूर्व विधायक गायत्री देवी का इलाज पिछले कई दिनों से पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था और समर्थक उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहे थे और रविवार की सुबह आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।


बता दें कि नवादा की राजनीति में सक्रिय रहने वाली पूर्व विधायक गायत्री देवी के पति युगल किशोर यादव भी बिहार सरकार में मंत्री रहे थे। गायत्री देवी जदयू नेता और पूर्व विधायक कौशल यादव की मां और पूर्व विधायक पूर्णिमा यादव की सासू मां हैं। दिवंगत गायत्री देवी करीब तीन दशक दत नवादा की राजनीत का केंद्र बनी रही थीं। गायत्री देवी 27 वर्षों तक विधायक रहीं जबकि बिहार सरकार में मंत्री और कांग्रेस की जिलाध्यक्ष के पद पर भी रही थीं।